Author: Sanjay Dubey

एक टेस्ट,दो दिन,चार पारी, और विकेटों की पतझड़ यकीन मानेंगे कि ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच टेस्ट क्रिकेट का मुकाबला केवल दो दिन के चार इनिंग्स खत्म हो गया। ऑस्ट्रेलिया 7रन से टेस्ट भी जीत ली! ये टेस्ट इसलिए भी यादगार है क्योंकि कुल 266.3 ओवर बॉल फेंकी गई जिसमें 134ओवर मेडन थे। चार परियों में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के 15-15 बल्लेबाज दोनो इनिंग्स में दहाई रन संख्या को छू नहीं पाए। ऑस्ट्रेलिया के एक बल्लेबाज ह्यूज मेसी ने इकलौता अर्ध शतक (55)बनाया और यही पारी इंग्लैंड पर 7रन से जीत के लिए पर्याप्त रही।28और 29अगस्त 1882को ओवल इंग्लैंड में…

Read More

ओलम्पिक खेलों का सरताज खेल -मैराथनप्राचीन इतिहास को उठाकर देखे तो ओलंपिक खेलों में सबसे प्रतिष्ठित खेल मैराथन को माना जाता है। इस खेल की शुरुआत का अपना इतिहास है। 490ईसा पूर्व मैराथन युद्ध जीतने के बाद जीत की खबर ग्रीस तक पहुंचाने के लिए फ़िडीप्पीडिस को चुना गया। मैराथन से ग्रीस तब के जमाने लगभग 42किलोमीटर दूर हुआ करता था। फ़िडीप्पीडिस इस दूरी को तय करते हुए ग्रीस के चौक पर पहुंचा और जीत की खबर सुनाने के बाद मर गया। इस घटना को अविस्मरणीय बनाने के लिए प्राचीन ओलंपिक खेलों में मैराथन प्रतियोगिता आयोजित होने लगी।1896में नए ओलंपिक…

Read More

100 मीटर दौड़ के शहंशाहअगर आपसे पूछा जाए कि आप 100 मीटर की दूरी कितने कदमो औऱ कितने सेकंड में पार कर सकते हो ?आपको 100 मीटर की दूरी तय करके बताना होगा। आप जितने अधिकतम गति से चल सकते है उस हिसाब से लगभग 66 कदम चलने पड़ेंगे औऱ करीब 45 से 50 सेकंड का समय लगेगा। यही 100 मीटर की दूरी जब ओलंपिक अथवा वर्ल्ड एथलेटिक्स चेम्पियनशिप में तय की जाती है तो बामुश्किल 9से10सेकंड का समय लगता है। पुरुषो ने पिछले118 साल में 12 सेकंड के समय को घटाते घटाते 9.58 सेकंड पर ले आये है। यूसेन…

Read More

भ्रष्ट्राचार और जांच एजेंसी! सरकार में जन प्रतिनिधि और सरकारी अधिकारी, कानून बनाने और पालन करवाने के लिए आम जनता के सामने जिम्मेदार तंत्र है। आम जनता(इनमें वे लोग नहीं है जो कर चोरी कर अपना काम निकलवाने के लिए रिश्वत देने में देरी नहीं करते) के कल्याण और सरकारी कानून के पालन करवाने जनप्रतिनिधियों के बारे में आम जनता की विशिष्ठ और सामान्य धारणा है कि दोनो वर्ग उन्हीं कामों में हाथ डालते है जिनमें पैसे मिलने की गुंजाइश होती है। ये दिखता भी है। जन प्रतिनिधि चाहे ग्राम पंचायत का सरपंच हो या विधायक या सांसद अथवा किसी…

Read More

आइए नीरज और मनु की शादी कराए!एक तरफ दो मेडल जीतने वाली मनु भाकर के जीत के चर्चे है बहुतायत से।उनकी जीत की बाते है क्योंकि वे तीन मेडल लाते लाते रह गई।उनके बारे में चर्चा है कि वे पहली भारतीय खिलाड़ी है जिन्होंने एक ओलम्पिक खेल में दो पदक जीते है। उनकी चर्चा ये भी है कि वे डीएवी कालेज चंडीगढ़ की पोस्ट ग्रेजुवेट स्टूडेंट है। ये भी बात है कि 22साल की उम्र में 12करोड़ रुपए उनके पास है। ये भी चर्चा है कि उन्होंने कम उम्र में केरल में हुए राष्ट्रीय खेल में एक दो तीन नहीं…

Read More

मनु भाकर, हरमनप्रीत होंगे खेल रत्न!अगस्त का महीना खिलाड़ियों के लिए विशेष महीना होता है।इस महीने भारत ही नहीं विश्व में सर्वश्रेष्ठ हॉकी के खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन पड़ता है। मेजर ध्यानचंद का जन्म 29अगस्त 1905को झांसी में हुआ था।।भारत में सरकार चलाने वाली किसी भी पार्टी ने ध्यानचंद को भारत रत्न के लायक नही समझा। राजनीति की दुकान चलाने वालो ने एक प्रचलित पुरस्कार का नाम बदल कर उनके नाम कर दिया। किसी खिलाड़ी को प्रतिष्ठित करने का ये तरीका ठीक नही है1991 से 2021तक खेल के क्षेत्र में अविस्मरणीय प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सर्व श्रेष्ठ पुरस्कार…

Read More

तारीख पर तारीख और जमानत उच्चतम न्यायालय ने जमानत की पैरवी करते हुए स्पष्ट किया है कि जमानत कब, क्यों और किसे देना चाहिए। जमानत, नियम है और जेल विकल्प है। उच्चतम न्यायालय ने ये भी कहा है कि अगर जमानत का प्रकरण सामने आता है तो नियमानुसार विचारण होना चाहिए।सालो पहले निचले अदालत के न्यायधीश जमानत देने के पक्षधर रहा करते थे। वे जानते थे कि न्याय मिलने के लिए लगने वाला समय बहुत अधिक होता है। गैर जमानती प्रकरण में जमानत देने में न्यायपूर्वक समय के बाद जमानत मिल जाया करती थी।उच्च और उच्चतम न्यायालय में जैसे जैसे…

Read More

पदकों की दौड़ में अमेरिका का प्रभुत्वओलम्पिक खेलों में भाग लेने वाले हर देश के खिलाड़ी k पहला उद्देश्य देश और खुद के लिए पदक जीतना होता है। हर देश और खिलाड़ी पदक जीत नही सकते है।ओलंपिक खेल का आदर्श है -जीतो तो गर्व नहीं हारो तो शर्म नहीं। जीत हार से ऊपर प्रतिद्वंदिता है और खेल भावना है। भारत के सभी राजनैतिक दलों को ये सीखने की आदत डालने की सख्त जरूरत है। सत्ता में है तो सुनना नहीं और विपक्ष में है तो केवल विरोध करना,शर्मनाक है। विनेश फोगाट का उदाहरण सामने है। राजनीति के खिलाड़ी, खेल के…

Read More

ओलंपिक का सफर एक सिल्वर चार ब्रॉन्ज में खत्म!142करोड़ आबादी वाला देश भारत, जनसंख्या के मामले में गोल्ड मेडलिस्ट है।जनसंख्या नीति न होने के कारण देश बेलगाम रूप से ऐसा रिकार्ड बना रहा है जिसे सालो तक होने वाले जनसंख्या ओलंपिक खेलों में कोई देश नहीं तोड़ पाएगा। हम चाहते है कि गोल्ड मेडल मिले लेकिन जनसंख्या के खेल में जरूर चाहेंगे कि इसमें हम फिसड्डी साबित हो। 1896से 2024के अंतराल में 33ओलंपिक खेल आयोजित हुए है( द्वितीय विश्व युद्ध अवधि 1940 और 1948को छोड़कर)। भारत ने सही मायने में 1928से ओलंपिक खेलों मे भाग लेना शुरू किया यद्यपि 1900के…

Read More

किस मृत्यु का दुख नहीं होना चाहिए!किसी भी परिवार के सदस्य के किसी भी उम्र में देहावसान से एक नश्वर शरीर सहित एक रिश्ते का अंत होता है। अल्पायु या किसी भी उम्र में जिम्मेदारी पूर्ण किए बिना व्यक्ति के देहावसान से दुख से ज्यादा परेशानी का सामना मां बाप, पति पत्नी संतान सहित आश्रितो को करना पड़ता है। सबसे ज्यादा कठनाई आर्थिक क्षेत्र में करना पड़ता है।आज के युग में माइक्रो परिवार का जमाना आ गया है। सामाजिक संबंध के स्थान पर स्टेटस रिलेशन का दौर है। सार्वजनिक रूप से मिलने का स्थान केवल सामाजिक कार्यक्रम हो गए है।ऐसे…

Read More