Author: Sanjay Dubey

धोनी नाबाद 43भारतीय क्रिकेट के दो साल 1983 औऱ 2011 ऐसे साल रहे है जिसमे देशवासी भारतीय क्रिकेट टीम के विश्वविजेता होने पर सड़को पर झूमे है गाये है नाचे है। पहली बार कपिलदेव कप्तान थे तो दूसरी बार महेंद्र सिंह धोनी कप्तान थे। आज भी देश के करोड़ो क्रिकेट प्रेमियों के जेहन में धोनी द्वारा विजयी छक्का है जिसे खुद धोनी ने भी जी भर कर देखा था। आज धोनी खिलाड़ियों की उम्र के हिसाब से वयोवृद्ध हो रहे है लेकिन उम्र के हिसाब से 43नाबाद।आमतौर पर खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय खेल में उम्र लगभग 15 साल मानी जाती है।…

Read More

जीत का जश्न और हम लोग29जूनसे बीते पांच दिनों तक भारत के विश्व चैंपियन बनने का जश्न अधूरा सा लग रहा था।इसका कारण था कि विजयी टीम का पदार्पण देश में नहीं हुआ था। बारबाडोस में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराने के बाद देश वासियों की खुशी सातवे आसमान पर थी। कमी थी जीत दर्ज करने वाले कप्तान रोहित शर्मा और उनके टीम के अन्य खिलाड़ियों की जिन्होंने हार के जबड़े से जीत को निकाल कर लाया था ,उन्हे अपनी जमी पर देखने की।भारतीय विमान सेवा एयर इंडिया ने उड़ान भरा और तूफान में फंसे विजयी खिलाड़ियों को…

Read More

पढ़ाई में भी व्यवसायव्यवसाय जगत में एक शब्द बहुत प्रचलन में रहता है -निवेश, इसे आंग्ल भाषा में investment कहा जाता है।इस शब्द में जोखिम का भाव होता है याने नफा और नुकसान दोनो की संभावना रहती है।व्यापार में जोखिम पहले उठाने की अनिवार्यता रहती है और दूरगामी लाभ की दृष्टि से वर्तमान में नुकसान उठाना भी बेहतर माना जाता है। व्यापार जगत में नफा और नुकसान आर्थिक ही होता है।देश में शिक्षा भी व्यवसाय का रूप धारण कर चुका है। अभिभावक अपनी संतानों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए इस क्षेत्र में दांव लगाने में कोई कसर नहीं…

Read More

पुरुष तो पुरुष महिलाओं ने भी क्रिकेट में किया कमालवेस्ट इंडीज में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने रोहित शर्मा के नेतृत्व में टी 20के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका की दमदार टीम को 7रन से हराकर विश्व चैंपियन बने। विश्व में वेस्ट इंडीज और इंग्लैंड के बाद भारत तीसरा देश है, जिसने दो बार टी 20 विजेता बनने का गौरव हासिल किया है। किंग्सटन में जीत का उन्माद दुनियां भर के भारतवासियों में है। इधर भारत की महिला क्रिकेट टीम ने भी सफलता के ऐसे झंडे गाड़े है कि इनके जीत पर भी रश्क किया जा सकता है।दक्षिण अफ्रीका की महिला…

Read More

शानदार जीत, शानदार बिदाईवेस्ट इंडीज में एक परंपरा है।मैदान में बैठकर केलिप्सो की धुन बनाना और इस पर नाचना और गाना। कल जब भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच चल रहा था तो केलिप्सो सारी धुने लडखड़ाने लगी थी। जब दक्षिण अफ्रीका के केशव महराज ने रोहित शर्मा और ऋषभ पंत को एक ही ओवर में निपटा दिया तो लगा कि कप उठाने के लिए दक्षिण अफ्रीका का अभियान शुरू हो गया है। विराट कोहली के प्रति मन में डर था क्योंकि पूरे टूर्नामेंट में लय में नहीं थे। विराज ने जरूरत के समय लाज रखी और अक्षर पटेल…

Read More

आज धोनी के बराबर खड़े होने का दिन25जून1983को लार्ड्स में कपिलदेव की कप्तानी में भारत ने दो बार की विजेता टीम वेस्ट इंडीज को हरा कर एकदिवसीय कप जीता था।इस दिन पूरा देश खुशी से झूम उठा था। कपिल देव के बाद केवल सुनील गावस्कर दूसरे कप्तान थे जिनके नेतृत्व में भारत बेंसन एंड हेजेस कप 1985में जीता था।इन दो जीत के बाइस साल बाद धोनी की कप्तानी में 2007 में भारत ने टी 20 का वर्ल्ड कप और 2011में वन डे वर्ल्ड कप जीता। 1983से 2024के बीच की अवधि में भारत सौरव गांगुली और रोहित शर्मा के नेतृत्व में…

Read More

अफगानिस्तान नेस्तनाबूतदेश दुनियां में अफगानिस्तान एक ऐसा देश है जिसे क्रिकेट खेलने के लिए केवल मेजबान खोजना पड़ता है। राजनैतिक अस्थिरता के चलते मेहमानवाजी का सुख नसीब में नहीं है। वेस्ट इंडीज और यूएसए के संयुक्त तत्वावधान में खेले जा रहे टी 20वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में अफगानिस्तान उलट फेर करने वाली टीम रही। सुपर 8में प्रवेश किया और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम को धो कर रख दिया ।इससे भी मन नहीं भरा तो भारत से भी हारे हुए ऑस्ट्रेलिया को बांग्ला देश के साथ पूरा मैच दिखा कर भाग्य की कुंडली पलट दिया। बेचारे कंगारू। अफगानिस्तान, जिस तरह से जुझारू क्रिकेट…

Read More

न्यायालय,जमानत और अरविंद केजरीवालन्यायालय,जमानत और अरविंद केजरीवाल तीन संस्थान,प्रक्रिया और व्यक्ति है जिन पर लगातार देश दुनियां में चर्चा हो रही है, बहस हो रही है और वाद विवाद भी हो रहा है,होना भी चाहिए क्योंकि एक दशक से सोशल मीडिया के प्लेटफार्म में विचारो के संप्रेषण की जो बाढ़ आई है उसने निर्विवाद रूप से बहुत सारे सच को अभिव्यक्त करने का अवसर सामान्य व्यक्ति को मिला है।अंग्रेजी भाषा का एक शब्द है “trolling” और दूसरा शब्द है “treanding ” ।दोनो शब्द का अर्थ है । Trolling का अर्थ है किसी विषय पर विवादास्पद विचार की अभिव्यक्ति और trending…

Read More

ऑस्ट्रेलिया से जीतने का मतलब है हम भी दावेदारवेस्ट इंडीज और अमेरिका के संयुक्त आयोजन में ये तो माना जा रहा था कि भारत दावेदार है लेकिन भारत से ऊपर ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड की टीम थी। ऑस्ट्रेलिया आज नहीं जमाने से ऐसी टीम है जिसे कोई भी टीम हल्के में नहीं ले सकती है। दक्षिण अफ्रीका की टीम संतुलित टीम है लेकिन महत्वपूर्ण अवसरो में चूकने की आदत के चलते उसकी चुनौती तभी मानी जाती है जब वे जीत जाते। पिछली विजेता इंग्लैंड की टीम भी शानदार खेल दिखाने वाली है।इनके बाद भारत का नंबर था। अनेक क्रिकेट पंडितो…

Read More

कर्मकांड, कुरीतियों और अंधविश्वास के खिलाफत का दूसरा नाम -कबीरएक लट्ठ से भेड़ और शेर हांके नही जा सकते है, इस बात को भक्तिकाल(1318से1643)के समयकाल में कबीर दास ने सच करके दिखाया था। भक्तिकाल के थोड़े पहले कर्मकांड, कुरीति,अंध विश्वास, और पाखंड में उत्तरोत्तर वृद्धि होते जा रही थी।हिंदू और मुस्लिम दोनो संप्रदाय के कुछ पंडित और मौलवी अपने को स्थापित करने के फेर में भटकाव के लिए नए नए तरीके अपना रहे है। इनका सार्वजनिक विरोध करने का साहस कबीर दास ने किया था।इसकी पुष्टि दो दोहे से होती है1* पाहन पूजे हरि मिले तो मैं पूंजू पहारयाते चाकी…

Read More