फीफा कप में दे दना दन गोल
फुटबॉल मैच खेलने के लिए ग्यारह खिलाड़ियों की टीम होती है। इनमें से एक खिलाड़ी होता है गोलकीपर। इसका उद्देश्य प्रतिद्वंदी टीम के आक्रमण को विफल कर गोल बचाना होता है। यदा कदा ऐसी भी स्थिति आती है कि एक गोल के अंतर को खत्म करने या करो या मरो की स्थिति में गोलकीपर ,गोल पोस्ट छोड़कर टीम के आक्रमण में शामिल हो जाता है। फुटबॉल खेल में सुनियोजित आक्रमण की नीति तो होती है।कुछ टीम रक्षात्मक खेल खेल कर दबाव बनाकर जीतने के लिए माहिर होती है। दोनों ही प्रकार के खेल का उद्देश्य गोल मारना ही होता है।
जैसे जैसे फीफा कप आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे गोल करने में कंजूसी बढ़ते जा रही है। 1954स्विट्जरलैंड फीफा कप में दे दना दन गोल हुए थे
एक मैच में दोनों टीम के द्वारा मारे गए सर्वाधिक गोल की संख्या 12 है। 1954 में खेले गए ऑस्ट्रिया और स्विट्जरलैंड के बीच खेले गया मैच में बारह गोल हुए थे। सात गोल ऑस्ट्रिया और पांच गोल स्विट्जरलैंड के खिलाड़ियों ने किया था। फीफा कप का ये इकलौता मैच है जिसमें खेलने वाली दोनों टीम के एक एक खिलाड़ी ने हैट्रिक याने तीन गोल मारा। ऑस्ट्रिया के थियोडोर वैगनर ओर स्विट्जरलैंड के जोसेफ हूजी ने ये कारनामा दिखाया था।ये मैच हॉट बैटल ऑफ लुसाने भी माना जाता है।40 डिग्री के तापमान में ये मैच खेला गया था।
एक ही टीम के द्वारा दूसरे टीम के विरुद्ध किए गए सर्वाधिक गोल संख्या 9-0 है। 1954 के फीफा कप में हंगरी और कोरिया के बीच खेले गए मैच में हंगरी के पुकास और कॉक्सिक ने हैट्रिक लगाया था।
फीफा कप के एक ही आयोजन में सर्वाधिक 13 गोल करने का रिकॉर्ड फ्रांस के जस्ट फ़ॉन्टेन का है। ये रिकॉर्ड 1958 के फीफा कप में बना था
अब तक खेले गए सभी फीफा कप में जर्मनी के मिरासलोव क्लॉस ने सर्वाधिक व्यक्तिगत रूप से 2002 से 2014 तक खेले गए चार आयोजन में 16 गोल किए है।
देखना ये है कि ये इस साल खेले जा रहे फीफा कप में ये रिकॉर्ड टूटते है या नहीं
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
