Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: mitaanindiamedia
फीफा कप में दे दना दन गोल
फीफा कप में दे दना दन गोलफुटबॉल मैच खेलने के लिए ग्यारह खिलाड़ियों की टीम होती है। इनमें से एक खिलाड़ी होता है गोलकीपर। इसका उद्देश्य प्रतिद्वंदी टीम के आक्रमण को विफल कर गोल बचाना होता है। यदा कदा ऐसी भी स्थिति आती है कि एक गोल के अंतर को खत्म करने या करो या मरो की स्थिति में गोलकीपर ,गोल पोस्ट छोड़कर टीम के आक्रमण में शामिल हो जाता है। फुटबॉल खेल में सुनियोजित आक्रमण की नीति तो होती है।कुछ टीम रक्षात्मक खेल खेल कर दबाव बनाकर जीतने के लिए माहिर होती है। दोनों ही प्रकार के खेल का…
फीफा कप: नब्बे मिनट के फुटबाल का रोमांच
फीफा कप: नब्बे मिनट के फुटबाल का रोमांचबारह जून से उन्नीस जुलाई तक दुनियां के अड़तालीस देश सर्वाधिक प्रतिष्ठित खेल फुटबॉल के फीफा कप के लिए जूतम पैजार के लिए सज्ज हो गए है।बीते छियानवे साल के इतिहास को देखे तो फीफा कप केवल देशों तक ही सिमटा हुआ है।दूसरे अर्थों में ये भी मान सकते है कि फुटबॉल खेल में तकनीक, कौशल, योजना बनाने के नाम पर इन्हीं देशों के द्वारा सबसे अधिक मेहनत की जाती है।जनसंख्या ,इन देशों के लिए मायने नहीं रखता है। इस बार फीफा कप में भाग लेने वाले देशों में सबसे कम आबादी वाला…
काकरोच जनता पार्टी
काकरोच जनता पार्टी के स्वयंभू अध्यक्ष अभिजीत दीपके अमेरिका से बड़ी उम्मीद के साथ हिंदुस्तान की राजधानी नई दिल्ली में उतरे थे। उम्मीद करना अच्छी बात है लेकिन उम्मीद के विपरीत शुरुवाती परिणाम आए तो योजना को अमल करने की नीति के संबंध में मंथन करने की जरूरत है। हिंदुस्तान के चीफ जस्टिस सूर्यकांत के द्वारा फर्जी विधि डिग्रीधारियों के द्वारा न्यायालयों की गरिमा को कम करने वालो के लिए “काकरोच” शब्द का उपयोग किया था। छः साल पहले आम आदमी पार्टी से जुड़े अभिजीत दीपके ने अमेरिका में पढ़ाई करते हुए काकरोच शब्द को महिमामंडित कर लिया।सोशल मीडिया में…
टी 20:चार कप्तानो ने ही किया पचास से अधिक मैच की कप्तानी
टी 20:चार कप्तानो ने ही किया पचास से अधिक मैच की कप्तानी भारतीय क्रिकेट टीम ने 2006 से टी ट्वेंटी मैच खेलना शुरू किया। श्रेयस अय्यर पन्द्रहवे कप्तान के रूप में आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे में जा रहे है। उनके पहले के चौदह कप्तान में केवल चार कप्तान एम एस धोनी, रोहित शर्मा, सूर्य कुमार यादव और विराट कोहली है जो हिंदुस्तान क्रिकेट टीम का पचास से अधिक इंटरनेशनल मैच में कप्तानी किए है। केवल दो कप्तान विश्व विजेता रहे है।पहले एम एस धोनी है और दूसरे सूर्य कुमार यादव है। सबसे अधिक 72 मैच में कप्तानी एम एस धोनी…
अब न्याय होगा ऑनलाइन: छत्तीसगढ़ की राजस्व ई-कोर्ट परियोजना बनी डिजिटल सुशासन की नई मिसाल
अब न्याय होगा ऑनलाइन: छत्तीसगढ़ की राजस्व ई-कोर्ट परियोजना बनी डिजिटल सुशासन की नई मिसाल डिजिटल क्रांति से बदल रही है राजस्व न्याय व्यवस्था भारत तेजी से डिजिटल प्रशासन की ओर बढ़ रहा है और इसी दिशा में छत्तीसगढ़ ने राजस्व प्रशासन को आधुनिक, पारदर्शी और आमजन के लिए सहज बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल की है। राज्य सरकार द्वारा लागू की गई “राजस्व ई-कोर्ट परियोजना” अब केवल एक तकनीकी व्यवस्था नहीं रह गई है, बल्कि यह ग्रामीण और शहरी नागरिकों के लिए न्याय प्राप्ति की प्रक्रिया को सरल, त्वरित और भरोसेमंद बनाने वाला प्रभावशाली माध्यम बन चुकी…
आईपीएल: कैप कोई पहनता है ट्रॉफी कोई जीतता है
आईपीएल: कैप कोई पहनता है ट्रॉफी कोई जीतता है आईपीएल के हर संस्करण में सबसे अधिक रन बनाने वाले और सबसे अधिक विकेट लेने को ऑरेंज और पर्पल कैप देने के अलावा दस लाख रुपए नगद पुरस्कार मिलते है। जाहिर है कि सर्वाधिक रन बनाने अथवा विकेट लेने के लिए ज्यादा मैच खेलना लाभदायक स्थिति होती है। पिछले उन्नीस संस्करण में ओरेंज और पर्पल कैप जीतने वाले बल्लेबाजों और गेंदबाजों की टीम के हिस्से में विजेता ट्रॉफी बामुश्किल हाथ लगी है। केवल दो दो संस्करण में ओरेंज और पर्पल कैप जीतने वाले खिलाड़ियों की टीम को ट्रॉफी मिली है। इस…
रॉयल्स जीत चैलेंजर्स बेंगलुरु
रॉयल्स जीत चैलेंजर्स बेंगलुरु एक टीम जिसमें क्रिस गैल, डिविलियर्स और विराट कोहली जैसे बल्लेबाज हो वह टीम सोलह साल तक विजेता न बन पाए, यकीन नहीं होता। आईपीएल में 175 रन की इकलौती पारी , छक्को के सरताज गैल सर्वाधिक रन बनाने वाले विराट कोहली और मैच पलटाने वाले डी विलियर्स के सामूहिक योगदान ने भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को फाइनल में जीत दिलाने में सफल नहीं रही।गैल और डिविलियर्स तो थक कर संन्यास ले लिए। कोहली ने कप्तानी छोड़ दी। इतना त्याग करने से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2009,2011 और 2016 में फाइनल पहुंचने के बावजूद उप विजेता…
कहाँ पर थमेगी पेट्रोल की कीमत
कहाँ पर थमेगी पेट्रोल की कीमत आम आदमी के जीवन में पेट्रोल अनिवार्य हिस्सा बन चुका है।इसके बिना जीवन चलना लगभग असंभव हो चला है। थोड़ी सी भी दूरी हो तो इंसान दो पहिया वाहन उठाता है उद्देश्य की पूर्ति कर लेता है। एक समय था कि पेट्रोल की कीमत में साल भर में एक दो रुपए की बढ़ोतरी हो जाती थी तो विरोध बढ़ जाता था। बवाल मच जाता था।धरना प्रदर्शन का तांता लग जाता था। विपक्ष के लियें महंगाई मुद्दा बन जाया करती थी। मई के महीने में तीन बार पेट्रोल डीजल के मूल्य में वृद्धि हुई। अमेरिका…
शाबाश हरमन प्रीत कौर
शाबाश हरमन प्रीत कौर राष्ट्रपति भवन में देश के सर्वाधिक सम्मानित नागरिक अलंकरण समारोह में अगर सबसे ज्यादा तालियां किस व्यक्तित्व के लिए बजी? ये देखा जाए तो भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान और विश्व विजेता टीम की नेतृत्वकर्ता हरमन प्रीत कौर के लिए बजी। श्रम को सम्मान मिले तो श्रम बिंदुओं की चमक और भी बढ़ जाती है।हरमन प्रीत कौर की मुस्कान भी यही बया कर रही थी, पद्मश्री पुरस्कार ग्रहण करते समय। हिंदुस्तान में पुरुषों ने क्रिकेट उन्नीस सौ बत्तीस के साल से खेलना शुरू कर दिया था। महिलाओं को चौवालीस साल बाद उन्नीस सौ छिहत्तर में…
आईपीएल:दोबारा ट्रॉफी जीतने पहुंची चार टीम
आईपीएल:दोबारा ट्रॉफी जीतने पहुंची चार टीम 2026 का आईपीएल अपने विजेता के ताजपोशी के लिए चार टीम के बीच आ चुका है।इस बार प्ले ऑफ में पहुंचने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु,गुजरात टाइटंस, सन राईसर्स हैदराबाद और राजथान रॉयल्स टीम एक एक बार विजेता रही है। इनमें से जो भी टीम विजेता बनेगी वह दूसरी बार विजेता बनेगी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अगर इस साल ट्रॉफी जीतती है तो वह चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियन के बाद तीसरी टीम होगी जो लगातार दो वर्ष चेम्पियन बने है। 2026 के आईपीएल में चार महानगर मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और दिल्ली की टीम प्ले…