आईपीएल: कैप कोई पहनता है ट्रॉफी कोई जीतता है
आईपीएल के हर संस्करण में सबसे अधिक रन बनाने वाले और सबसे अधिक विकेट लेने को ऑरेंज और पर्पल कैप देने के अलावा दस लाख रुपए नगद पुरस्कार मिलते है। जाहिर है कि सर्वाधिक रन बनाने अथवा विकेट लेने के लिए ज्यादा मैच खेलना लाभदायक स्थिति होती है। पिछले उन्नीस संस्करण में ओरेंज और पर्पल कैप जीतने वाले बल्लेबाजों और गेंदबाजों की टीम के हिस्से में विजेता ट्रॉफी बामुश्किल हाथ लगी है। केवल दो दो संस्करण में ओरेंज और पर्पल कैप जीतने वाले खिलाड़ियों की टीम को ट्रॉफी मिली है। इस साल वैभव सूर्यवंशी ने सर्वाधिक 779 रन बना कर ऑरेंज कैप जीता लेकिन उनकी टीम राजस्थान रॉयल्स तीसरे स्थान पर रही। सर्वाधिक 29 विकेट ले कर पर्पल कैप जीतने वाले कसिदो रबाडा की टीम गुजरात टाइटंस उप विजेता रही। ऑरेंज कैप जीतने वाले बल्लेबाज की टीम केवल दो बार आईपीएल में विजेता बनी है। 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने 660 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीते थे और उनकी टीम इस साल विजेता बनी थी।

2021 में चेन्नई सुपर किंग्स के ऋतुराज गायकवाड़ ने सर्वाधिक 635 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीता था और उनकी टीम विजेता बनी थी पर्पल कैप पहनने वाले गेंदबाज की टीम भी केवल दो बार विजेता बनी है।2008 में राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज सोहेल तनवीर ने सर्वाधिक 22 विकेट लिए थे और राजस्थान रॉयल्स विजेता बनी थी। 2016 में सन राइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने सबसे ज्यादा 23 विकेट लिए थे और सन राइजर्स हैदराबाद विजेता बनी थी। ऑरेंज कैप पहनने वाले विजेताओं की सूची इस प्रकार है 2008-शेन मार्श( किंग्स इलेवन पंजाब ) 616 रन2009 मैथ्यू हेडन(सीएसके) 572 रन2010 सचिन तेंदुलकर (मुंबई इंडियन)618 रन2011- क्रिस गैल (आरसीबी) 608 रन2012 – क्रिस गैल (आरसीबी) 773 रन2013- माइकल हसी (सीएसके)733 रन2014- रॉबिन उथप्पा (केकेआर) 660 रन2015डेविड वॉर्नर (एसआरएच) 562 रन2016-विराट कोहली (आरसीबी) 973 रन2017- डेविड वॉर्नर (एसआरएच) 735 रन2018- केन विलियमसन ( एसआरएच)735 रन2019- डेविड वॉर्नर (एस आर एच)692 रन2020 -के एल राहुल ( किंग्स इलेवन पंजाब) 670 रन2021- ऋतुराज गायकवाड़ ( सीएसके) 635 रन2022- जोश बटलर (राजस्थान रॉयल्स) 863 रन2023- शुभमन गिल ( गुजरात टाइटंस) 890 रन2024- विराट कोहली (आरसीबी) 741 रन2025- साईं सुदर्शन (गुजरात टाइटंस)769 रन2026- वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स) 776 रन विराट कोहली (2016), 973 रन,जोश बटलर ( 2022) 863 रन, शुभमन गिल (2023) 890 रन बनाकर भी अपने टीम को विजेता नहीं बना सके थे। * पर्पल कैप जीतने वाले गेंदबाज 2008- सोहेल तनवीर (आरआर) 22 विकेट2009-आर पी सिंह ( डेल्ही कैपिटल्स)2010- प्रज्ञान ओझा ( डेल्ही कैपिटल्स)21 विकेट2011-लसिथ मलिंगा (एम आई)28 विकेट2012- मॉर्न मार्केल (डेयर डेविल्स)25 विकेट2013- डेरेन ब्रावो ( सीएसके) 32 विकेट2014- मोहित शर्मा (सीएसके)23 विकेट2015- डेरेन ब्रावो (सीएसके)26 विकेट2016- भुवनेश्वर कुमार( एसआरएच)23 विकेट 2017- भुवनेश्वर कुमार ( एसआरएच)26 विकेट2018- एंड्रयू ट्रे( किंग्स इलेवन पंजाब)24 विकेट2019- इमरान ताहिर ( सीएसके)26 विकेट 2020- केसिगो रबाडा (डेल्ही कैपिटल्स) 30 विकेट2021- हर्शल पटेल ( आरसीबी)32 विकेट 2022- यजुवेंद्र चहल(आरआर)27 विकेट2023- मो शामी(गुजरात टाइटंस) 28 विकेट 2024-हर्षल पटेल ( पीबीएसके) 24 विकेट2025-प्रसिद्ध कृष्णा ( गुजरात टाइटंस)25 विकेट2026- कैगिसो रबाडा ( जी टी) 29 विकेट डेरेन ब्रावो (2013) 32 विकेट, हर्षल पटेल (आरसीबी) 32 विकेट लेने के बाद भी अपनी टीम को जीता नहीं पाए थे।🖋️ संजय दुबे
