Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    फीफा कप में दे दना दन गोल

    June 14, 2026

    फीफा कप: नब्बे मिनट के फुटबाल का रोमांच

    June 13, 2026

    काकरोच जनता पार्टी

    June 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    भारतीय PRESS
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe Saturday, July 25
    • होम
    • समाचार
      • आर्थिक
      • अपराध
      • राजनीतिक
      • सामाजिक
    • लेखन
      • आलेख
      • चिंतन
      • कहानी
      • कविता
      • विश्लेषण
      • व्यंग
    • इल्मी-फिल्मी
      • इतिहास
      • कला
      • पुरस्कार
      • समीक्षा
      • धार्मिक संस्कृति
    • तंदुरुस्ती
      • खेल
      • खिलाड़ी
      • योग
    • तकनीकी
    • फोटो
    • वीडियो
    • हमारे बारे में
      • विचार
      • टीम
      • संपर्क
      • कंपनी प्रोफाइल
    • English
      • Art and Culture
      • Political
      • Religion
      • Social
    भारतीय PRESS
    Home»Featured»हम आपके है कौन?
    Featured

    हम आपके है कौन?

    mitaanindiamediaBy mitaanindiamediaApril 26, 2026Updated:April 26, 2026No Comments3 Mins Read0 Views
    Facebook Twitter Pinterest Telegram LinkedIn Tumblr Copy Link Email
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    हम आपके है कौन?
    राजनैतिक दलों में आम आदमी पार्टी सबसे नई पार्टी के रूप में चुनाव आयोग से मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय पार्टी है। एक समय राजधानी दिल्ली राज्य में राजकाज संभालने वाली पार्टी थी।दिल्ली के बाद पंजाब में जीत ने इस पार्टी का कद राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा भी था। वर्तमान घटनाक्रम को देखे तो इस पार्टी में आंतरिक मतभेद दिन ब दिन बढ़ते जा रहा है। राज्यसभा के सात सदस्यों का पार्टी छोड़ना और भाजपा में जाना ये संदेश दे रहा है कि फिलहाल इस पार्टी में और भी टूटन होना शेष है।सांसदों के बाद विधायक भी बगावत कर सकते है। ये संकेत आप से भाजपा में गए राज्य सभा के सांसदों ने दिया भी है।
    राजनैतिक विश्लेषण के आधार पर देखे तो अरविंद केजरीवाल की कथनी और करनी में अंतर के चलते पार्टी की एकजुटता बिखर रही है।
    राजनीति में शुद्धता का आवरण ओढ कर अरविंद केजरीवाल ने देश के स्थापित राजनैतिक दलो को चुनौती दी थी। जिस प्रकार महात्मा गांधी ने आजादी प्राप्त होने के बाद कांग्रेस को खत्म करने की सलाह दी थी उसी प्रकार अन्ना हजारे ने लोकपाल आंदोलन मंच को राजनीति से दूर रखने की बात कही थी। अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस की ही तरह बात नहीं मानी और आम आदमी पार्टी के रूप में झाड़ू थाम लिया।


    आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में बेहतर काम करने का रिवाज अपने पहले कार्यकाल में डाला जिससे जन मानस प्रभावित हुआ। पूर्ण बहुमत भी दिया।पूर्ण बहुमत के बाद अरविंद केजरीवाल जिन सिद्धांतों को लेकर जनता के बीच में गए थे उनमें विरोधाभास दिखने लगा। कार बंगला को लेकर उनकी कथनी और करनी में फर्क दिखने लगा।
    आम आदमी पार्टी के भीतर ध्रुवीकरण बढ़ने लगा जिसके चलते इस पार्टी से वे लोग पहले रुखसत हुए जो पार्टी के पिलर हुआ करते थे। उन पर अरविंद केजरीवाल ने राजनैतिक महत्वाकांक्षा का आरोप लगाया। प्रशांत भूषण, आशुतोष, योगेंद्र यादव, कुमार विश्वास, शाजिया इल्मी, गोपीनाथ,अलका लांबा, पहले ही पार्टी छोड़ चुके है।इस बार जो भूचाल आया उसकी स्टोरी स्वाति मालीवाल के विद्रोह के चलते शुरू हुई है।इसके बाद राघव चड्ढा को लेकर विवाद सामने आया। आश्चर्य को बात तो ये है कि राघव चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से हटाकर जिस व्यक्ति अशोक कुमार मित्तल पर भरोसा जताते हुए उपनेता नियुक्त किया गया था वे भी विद्रोही निकले।


    दिल्ली और पंजाब में विधायकों की बड़ी संख्या के चलते राज्य सभा में आम आदमी पार्टी के दस सदस्य मनोनीत हुए थे। पंजाब से सात और दिल्ली से तीन सदस्य राज्यसभा में गए थे। आम आदमी पार्टी ने पंजाब चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वालों को पारिश्रमिक दिया था लेकिन अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के दिल्ली विधान सभा चुनाव में पराजय के बाद राख के भीतर विद्रोह की आग सुलग रही थी। सबसे पहले बगावत स्वाति मालीवाल ने किया और अब छः ने आप से नाता तोड़ भाजपा में शामिल हो गए।
    प्रश्न ये भी उठता है कि भाजपा ही क्यों? कांग्रेस या अन्य कोई दल क्यों नहीं?
    आपके बागी राज्य सभा सदस्यों ने भाजपा ही क्यों चुना, कांग्रेस या अन्य कोई दल क्यों नहीं चुना इस पर भाजपा छोड़ सभी को मंथन करना चाहिए। विरोधी दल आरोप लगा सकते है कि “ऑपरेशन लोटस” का असर है। प्रमाण में आप से भाजपा में प्रवेश करने वाले राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल के यहां ईडी के छापे की चर्चा है। दूसरी तरफ भाजपा का कहना है कि उनकी नीति से प्रभावित होकर कोई प्रवेश कर रहा है तो ये उनकी पार्टी की सफलता है।

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email Copy Link
    mitaanindiamedia
    • Website

    Related Posts

    फीफा कप में दे दना दन गोल

    June 14, 2026

    फीफा कप: नब्बे मिनट के फुटबाल का रोमांच

    June 13, 2026

    काकरोच जनता पार्टी

    June 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    भारतीय पत्रकारिता महोत्सव

    June 24, 2024266 Views

    Power struggle or policy stagnation?

    August 14, 2024133 Views

    भारतीय PRESS

    June 1, 2024128 Views

    Dushasan

    June 16, 2024111 Views
    Don't Miss

    फीफा कप में दे दना दन गोल

    June 14, 20262 Mins Read1 Views

    फीफा कप में दे दना दन गोलफुटबॉल मैच खेलने के लिए ग्यारह खिलाड़ियों की टीम…

    फीफा कप: नब्बे मिनट के फुटबाल का रोमांच

    June 13, 2026

    काकरोच जनता पार्टी

    June 8, 2026

    टी 20:चार कप्तानो ने ही किया पचास से अधिक मैच की कप्तानी

    June 8, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    भारतीय प्रेस – विचारो की स्वतंत्रता की अभिव्यक्ति के लिए एक ऐसा प्लेटफार्म है जो देश विदेश में रहने वालो के विचार लेखन के लिए अपनी जगह है। यहां न उम्र की सीमा है न जाति का बंधन है न ही लिंग भेद है, न धर्म का रोड़ा है।सबके हाथ में अगर कलम है तो उन्हें अभिव्यक्त होने का भी अधिकार है।

    Email Us: bharatiyapress@gmail.com
    Contact: +91 9109031157

    Facebook Instagram WhatsApp
    Our Picks

    फीफा कप में दे दना दन गोल

    June 14, 2026

    फीफा कप: नब्बे मिनट के फुटबाल का रोमांच

    June 13, 2026

    काकरोच जनता पार्टी

    June 8, 2026
    Most Popular

    सोरेन का अनर्गल प्रलाप निंदनीय है

    June 30, 20240 Views

    पिता की अहमियत

    July 25, 20240 Views

    स्वच्छ्ता की अलख – पीएसआई-इंडिया सम्मानित

    August 28, 20240 Views
    • होम
    • समाचार
    • लेखन
    • इल्मी-फिल्मी
    • तंदुरुस्ती
    • तकनीकी
    • हमारे बारे में
    © 2026 Mitaan India Media Pvt. Ltd. | All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.