Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Sanjay Dubey
जब ताश के पत्तों के समान टीम ढह गई
जब ताश के पत्तों के समान टीम ढह गई क्रिकेट को अनिश्चितता का खेल (game of indifinate) माना जाता। इसके अलावा इसे बैट्समैन का खेल भी माना जाता है लेकिन अनेक ऐसे अवसर आए है जिसमें पूरी टीम घुटने टेक देती है।रनों का अंबार लगने वाले बैट्समैन को छोड़िए पूरी टीम ताश के पत्तों के समान ढेर हो जाती है। वेस्ट इंडीज गई ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 15जुलाई 2025को वेस्ट इंडीज टीम को महज 27रन पर आउट कर दिया।वैसे भी वेस्ट इंडीज की टीम सालों से बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। इस प्रदर्शन के बाद वेस्ट इंडीज की…
6- 0,6-0, से जीतने वाली ईगा स्वायातेक तीसरी खिलाड़ी
6- 0,6-0, से जीतने वाली ईगा स्वायातेक तीसरी खिलाड़ीटेनिस जगत में कल का दिन एक ऐसे इतिहास की पुनरावृति की थी जैसा अमूमन होता ही नहीं है।सोचिए, एक खिलाड़ी अपने ही सर्विस में एक गेम भी जीत न सके और विपक्षी खिलाड़ी उसकी सर्विस पर एक बार नहीं बल्कि छह बार ब्रेक कर सेट जीत ले।कल ऐसा ही विंबलडन लेडिस सिंगल्स फाइनल में हुआ। पोलैंड की ईगा स्वायातेक ने महज 52मिनट में ऐसा इतिहास रचा कि दुनियां देखते रह गई।आमतौर पर पहले, दूसरे राउंड में ऐसा अनेक बार हुआ है जब सामने वाले पुरुष या महिला खिलाड़ी को एक भी…
कौन है ये लोग ,कहां से आते है?
कौन है ये लोग ,कहां से आते है?मई महीने को गुजरे महज 40दिन ही हुए थे कि देश में दूसरी ऐसी घटना घटी जिसने दिल दहला दिया। दोनों घटना में सामाजिक रिश्ते तार तार हो गए और लोग सोचने पर मजबूर हो गए कि आखिर कार ये रिश्ता क्या कहलाता है?एक नवविवाहित युवती, कथित रूप से विवाह पूर्व के प्रेम संबंध को पुनर्जीवित करने करने के लिए विवाह जैसे संस्कार की सारी प्रक्रिया पूरा करने के बाद सुनियोजित ढंग से अपने पति की निर्मम हत्या करवा देती है।दूसरी घटना में एक पिता अपनी ही बेटी के रहन सहन और इससे…
वोटर लिस्ट और राशनकार्ड
वोटर लिस्ट और राशनकार्ड भारत में किसी व्यक्ति के नागरिक होने के संबंध में अधिकृत दस्तावेज नहीं है।आधार केवल पहचान पत्र है, नागरिकता का आधार नहीं, ये बात समय समय पर विभिन्न मंचों से होती रही है। निर्वाचन आयोग का भी मानना है कि मतदान के समय मतदाता परिचय पत्र न होने की स्थिति में दीगर पहचान पत्र का उपयोग किया जा सकता है।बैंक पास बुक, ड्राइविंग लाइसेंस, सरकारी कार्यालय का पहचान पत्र, स्वास्थ्य बीमा कार्ड, मनरेगा कार्ड,पासपोर्ट,आधार कार्ड ,आदि शामिल है। राशन कार्ड शामिल नहीं है। बिहार विधान सभा चुनाव के पहले निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता पुनरीक्षण कार्य में…
शाबाश बेटियों
शाबाश बेटियोंभारत की पुरुष और महिला क्रिकेट टीम शुभमन गिल और हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में इन दिनों टेस्ट और टी ट्वेंटी मैच खेलने के लिए इंग्लैंड दौरे पर है।पुरुष टीम को पांच टेस्ट खेलना है जिसमें से दोनों देश एक एक टेस्ट जीत चुके है। महिला क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के साथ पांच टी ट्वेंटी मैच खेलना था जिसमें से चार मैच हो चुके है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने खेले गए चार टी ट्वेंटी मैच में से पहला, दूसरा और चौथा मैच जीतकर अब तक के इतिहास में पहली बार इंग्लैंड को इंग्लैंड में हराकर कीर्तिमान रच दिया…
100 साल के गुरुदत्त
100 साल के गुरुदत्तफिल्म इंडस्ट्री में अधिकांश कलाकारों के माता पिता के द्वारा दिए गए नाम के अलावा एक और नाम होता है।ये नाम फिल्म जगत में शायद नए पहचान के लिए ज्यादा होता है। अब मैं आपसे पूछूं कि बसंत कुमार शिव कुमार पांडुरंग नाम के किसी ऐसे नायक, लेखक, निर्देशक को जानते है क्या? स्वाभाविक रूप से आपका उत्तर “नहीं” ही होगा। अब अगर पूछूं गुरुदत्त को जानते है क्या? सभी का उत्तर हां ही होगा। आपको बता दूं बसंत कुमार शिव कुमार पादुकोण ही गुरुदत्त का असली नाम है।गुरुदत्त 9जुलाई 1925 को इस दुनियां में आए थे।…
लॉर्ड्स का मैदान और भारतीय क्रिकेट का इतिहास
लॉर्ड्स का मैदान और भारतीय क्रिकेट का इतिहास10जुलाई को भारतीय क्रिकेट टीम क्रिकेट की काशी कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान में उतरेगी। लॉर्ड्स के मैदान से भारत का इमोशनल जुड़ाव है। इसी मैदान से भारतीय क्रिकेट टीम ने 25जून1932 को अधिकृत रूप से टेस्ट मैच खेलना शुरू किया था। इंग्लैंड , ऑस्ट्रेलिया,दक्षिण अफ्रीका, वेस्ट इंडीज और न्यूजीलैंड के बाद भारत क्रिकेट खेलने वाला छठवां देश बना था।लॉर्ड्स के मैदान में भारत 20 टेस्ट खेल चुका है। 3 जीत, 4 ड्रॉ और 13 पराजय का लेखा जोखा हैं।टेस्ट के अलावा लॉर्ड्स के ही मैदान में 1983में कपिलदेव ने 25जून को…
बर्मिंघम में जीत के मायने
बर्मिंघम में जीत के मायने 32टेस्ट में खेलने का अनुभव लिए शुभमन गिल को विदेश में जाने वाली भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी सौंपी गई थी।इस पर चिंता इस बात को लेकर थी कि जडेजा, बुमराह और के एल राहुल को छोड़ कर टीम में नए में नए नवेले और अनुभवहीन खिलाड़ी है। पहले टेस्ट में हारने पर थोड़ी चिंता भी हुई कि कही ऐसा ही खेले तो इंग्लैंड की संतुलित और अनुभवी टीम पांच टेस्ट में पानी पिला देगी। सबसे बड़ी चिंता बॉलिंग को ले कर थी। अकेले कमान सम्हालने वाले बुमराह के रहते इंग्लिश बैट्समैन जीत के मुहाने…
“अ” राज “ठा” “करे”
“अ” राज “ठा” “करे” महाराष्ट्र की राजनीति में सही मायने में मराठी मानुष राजनीति की शुरुआत बाला साहेब ठाकरे ने की थी। शिव सेना, उनकी महत्वाकांक्षी संस्था थी,जिसके दम पर उन्होंने मुंबई में उन मुसलमानों के राज का खात्मा कर दिया था जिनकी सोच में धार्मिक कट्टरता और देशद्रोह की भावना थी। बाला साहब ठाकरे सही मायने में उग्र हिंदुत्व के कर्ता धर्ता थे जिन्होंने सार्वजनिक रूप से ये ऐलान किया था कि बावरी मस्जिद उनके ही कार्यकर्ताओं ने ढाया था। महाराष्ट्र, देश का ऐसा राज्य है जो किसी राष्ट्र से बड़ा महाराष्ट्र कहलाता है। देश की आर्थिक राजनीति के…
24 बैट्समैन 55 डबल सेंचुरी
24 बैट्समैन 55 डबल सेंचुरी क्रिकेट के टर्मिनोलॉजी में आप 100से लेकर 900 रन व्यक्तिगत रूप से बना भी ले उसे शतक या century ही कहा जाता है। 1877से लेकर अब तक सर्वाधिक व्यक्तिगत रन वेस्ट इंडीज के ब्रायन लारा ने नाबाद 400रन बनाए है।इसे भी शतक ही माना जाता है। सुविधा की दृष्टि से दोहरा,(double) तिहरा (triple) शतक भले ही बोला जाता है लेकिन रिकॉर्ड बुक में सिर्फ शतक है।बर्मिंघम में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने बतौर कप्तान के रूप में 269रन बनाकर विराट कोहली के कप्तान के रूप में बनाए गए 254रन नाबाद के रिकॉर्ड…