Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Sanjay Dubey
75साल और 15उप राष्ट्रपतिभारतीय जनता पार्टी समर्थित चौथे उपराष्ट्रपति के रूप में महाराष्ट्र के वर्तमान राज्यपाल तमिलनाडु के सी पी राधाकृष्णन निर्वाचित हो गए। तमिलनाडु से राधाकृष्णन तीसरे व्यक्ति गई जो उप राष्ट्रपति बने है।उन्होंने इंडी गठबंधन के प्रत्याशी बी सुदर्शन रेड्डी को 152 मतों से पराजित किया।भारत के संविधान निर्माण से लेकर बीते 75साल में देश में 15उपराष्ट्रपति ने कार्य किया। उपराष्ट्रपतियो की सूची को देखे तो पचास फीसदी उपराष्ट्रपति किसी न किसी राज्य के राज्यपाल रहे है। माना जा सकता है कि उप राज्यपाल का संवैधानिक अनुभव कारगर होता है। चार केंद्रीय मंत्री,एक सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश…
20व्यक्ति को मरणोपरांत भारत रत्न मिला है,
20व्यक्ति को मरणोपरांत भारत रत्न मिला है,एक और ध्यानचंद के लिए सही हमारे देश में बमुश्किल 12देशों के बीच खेले जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय खेल क्रिकेट के भगवान सचिन तेंडुलकर को भारत रत्न सम्मान मिला है। 53भारत रत्नों में सचिन अकेले रत्न है। उनकी उपलब्धि है 200टेस्ट खेलना(182के बाद 18टेस्ट उनको इसलिए खिलाया गया ताकि 200पूरा कर ले, ऑस्ट्रेलिया में होते तो बहुत पहले बाहर कर दिए होते)।खैर, सचिन की उपलब्धि महत्वपूर्ण है इस कारण उन्हें सारे कायदे तोड़कर भारत रत्न बना दिया गया। अच्छा हुआ भविष्य में किसी खिलाड़ी के जिंदा रहते या मरने के बाद भारत रत्न मिलने का…
ध्यान चंद
आज ध्यान चंद पर फिर ध्यान देने का दिन हैइस देश मे 1928 से हॉकी और 1932 से क्रिकेट खेला जा रहा है। आज़ादी के पहले ही भारत ओलम्पिक खेलो में हॉकी में 3 स्वर्ण पदक जीत चुका था। ये सारे पदक ध्यानचंद के अथक प्रयास का परिणाम था। सारी दुनियां ने हमे खेल के नाम पर इस खिलाड़ी के कारण जाना। ध्यानचंद के कारण ही हॉकी को राष्ट्रीय खेल का दर्ज़ा मिला। महज़ 4 साल बाद देश मे आये क्रिकेट में हमारी उपलब्धि 1971 में देखने को मिली। ये सुनील गावस्कर युग की शुरुवात थी। यहां से हम क्रिकेट…
सवाल 65लाख बिहारी वोटर्स का है?
सवाल 65लाख बिहारी वोटर्स का है?देश के सबसे जटिल जाति व्यवस्था के लिए विख्यात बिहार राज्य में विधान सभा चुनाव आसन्न है।बिहार राज्य के चुनाव में मुख्य रूप से एनडीए और इंडी गठबंधन के दो मुख्य भागीदार कांग्रेस और आरजेडी के बीच सत्ता के लिए रस्साकसी है। कौन बाजी मारेगा ये तो ईवीएम बताएगा लेकिन ईवीएम के कर्ताधर्ता चुनाव आयोग को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी घेरे में लाने के लिए बिहार में यात्रा कर रहे है। इसके कई कारण है। यात्रा का प्रमुख कारण है कि एन चुनाव से पहले 65लाख वोटर सूची से बाहर कर दिए गए है जो…
रोनाल्डो का इश्क
रोनाल्डो का इश्क, रोनाल्डो के बच्चे, और रोनाल्डो की सगाई खेल जगत में सबसे बड़े मैदान (साइज 105× 67) में क्रिकेट और टेनिस के बाद सबसे अधिक समय तक खेले जाना वाला खेल फुटबॉल है। लोकप्रियता के नाम पर सर्वाधिक प्रसिद्ध, और चर्चित। इस खेल के नामवर खिलाड़ियों की प्रसिद्धि के चर्चे दुनियां भर में चलते है। आज के दौर में दो खिलाड़ी ऐसे है जिनका खेल और फिटनेस प्रेरणा देने वाला है । ये दो खिलाड़ी है क्रिस्टियानो रोनाल्डो और मैसी। रोनाल्डो को दुनियां भर में उनके खेल,फिटनेस के अलावा उनके व्यक्तिगत जिंदगी के लिए भी जाना जाता है।…
सचिन तेंडुलकर के सारे रिकॉर्ड जो रूट तोड़ देंगे!
सचिन तेंडुलकर के सारे रिकॉर्ड जो रूट तोड़ देंगे! भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पांच टेस्ट की सीरीज में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जोसेफ एडवर्ड रूट(पूरा नाम) ने धूम मचाया। उनके रहते तक भारत की टीम को फिक्र रहती थी।अपने नाम के अनुरूप रूट, पिच में अपनी जड़ जमा लेते थे। विश्व क्रिकेट में समकालीन महान बैट्समैन की परंपरा रही है। भारत के विराट कोहली, ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ, न्यूजीलैंड के केन विलियमसन पिछले दशक में विश्व में अपने नाम का डंका बजाते रहे है। अगर कोरोना काल प्रभावित नहीं किया होता तो कहानी कुछ और ही होती।…
काकोरी के महानायकों के सौ साल
काकोरी के महानायकों के सौ सालसौ साल बीत गए एक ऐसी घटना के,जिसके चलते भारत में राज करने वाले फिरंगियों के होश फाख्ता हो गए थे।ये घटना थी लखनऊ से सराहनपुर चलने वाली 8डाउन पैसेंजर को उत्तर प्रदेश के वर्तमान राजधानी लखनऊ से 23 किलोमीटर की दूरी पर स्थित काकोरी में रखे अंग्रेजी खजाने के लूट की।हिंदुस्तान रिबबलिकन एसोसिएशन के 23सदस्यों की एक टीम अंग्रेजों के खिलाफ युद्ध छेड़ने के लिए हथियार जुटाना चाहते थे। इसके लिए पैसे की जरूरत थी। चारबाग स्टेशन से सेकंड और थर्ड क्लास में टीम के सदस्य सवार हुए।काकोरी रेलवे स्टेशन में ट्रेन रोक कर…
गायक नहीं नायक भी थे किशोर कुमार
गायक नहीं नायक भी थे किशोर कुमार अभिनय में मुझे धोखा मिला है। हालात और दबाव के चलते मै अभिनय किया था-ये आभास कुमार गांगुली ने अभिनय छोड़ने के समय कहा था। इसके बावजूद एक दशक तक आभास कुमार गांगुली याने किशोर कुमार अभिनय करते रहे।गंभीर रूप से अभिनय करना किशोर कुमार के बस की बात नहीं थी बावजूद उन्होंने ऐसे रोल भी किया। अपने भीतर के हास्य को जाना तो विदूषक को ही नायकत्व में बदल दिया।फिल्म उद्योग में किशोर कुमार के बड़े भाई अशोक कुमार स्थापित नायकों में से एक थे। किशोर कुमार के लिए अन्य की तुलना…
ग्रैंड मास्टर दिव्या देशमुख:नई महारानी
ग्रैंड मास्टर दिव्या देशमुख:नई महारानीएक साल पहले दिव्या देशमुख को यातायात विभाग के नियमानुसार चार पहियां वाहन चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस मिला था।जिंदगी से लेकर किसी भी क्षेत्र के ड्राइविंग सीट पर बैठना और मंजिल तक पहुंचना बहुत ही सुखद होता है।पिछले तीन दिन शतरंज, वो भी महिला वर्ग, और ऊपर से भारत के लिए विशेष महत्वपूर्ण दिन था। फीडे विश्व महिला चैंपियन भारत की 19 साल की ऊर्जा से लबरेज दिव्या देशमुख का मुकाबला अपने उम्र से दुगने उम्र 38 साल की अनुभवी कोरेना हम्पी से था।शतरंज के स्थापित चालबाजों का मानना था कि ग्रैंड मास्टर कोनेरू हम्पी…
करोड़पति होंगे खिलाड़ी!
करोड़पति होंगे खिलाड़ी! छत्तीसगढ़ का कोई भी खिलाड़ी ओलंपिक खेलो( ग्रामीण ओलंपिक नहीं) में गोल्ड, सिल्वर या ब्रॉन्ज मैडल जीतेगा तो राज्य सरकार नगद राशि के रूप में तीन,दो,एक करोड़ रुपए देगी।ये घोषणा हो गई है। राज्य के अनेक प्रतिभाशाली खिलाड़ी भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस शासन के पांच पांच साल बिना उत्कृष्ट खिलाड़ी बने सरकारी सेवा की अधिकतम उम्र सीमा पार कर चुके है। उनके लिए उत्कृष्ट खिलाड़ी होना मायने नहीं रखता है। ऐसे खिलाड़ी जिनकी आयु सरकारी सेवा के लिए शेष है उनके लिए अभी भी केवल “इंतजार” शब्द दिख रहा है। राजनैतिक दल की इच्छा शक्ति को…