अनुज अग्निहोत्री 2025 के आईएएस टॉपर
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा 2025के परीक्षा परिणाम घोषित हो चुके है।जोधपुर के एम्स से चिकित्सा स्नातक अनुज अग्निहोत्री ने देश में पहला स्थान अर्जित किया है। अनुज अग्निहोत्री को कुल कितने अंक मिले है ये घोषित नहीं हुआ है। अनुज ने प्रथम प्रयास में ही टॉप किया है ये मायने रखता है। छत्तीसगढ़ की वैभवी अग्रवाल ने 35 वा स्थान अर्जित किया है।उनका आईएएस बनना तय है। प्रथम 80 सफल अभ्यर्थी को आईएएस वर्ग मिलना है।
संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों में से आधे प्रश्न हल करना अत्यन्त कठिन होता है।दूसरा परीक्षार्थी बहुत ही निर्णयात्मक रूप से सही होने पर ही प्रश्नों को हल करते है।
मेडिकल और इंजीनियरिंग संस्थान में प्रवेश के लिए छात्र सौ फीसदी अंक पा जाते है लेकिन देश की कार्यपालिका में मक्खन कहे जाने आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों की चयन परीक्षा में आधे अंकों से कुछ ज्यादा अंकों में सर्वप्रथम आया जाता रहा है। पिछले पांच साल में 2025 अंक में से 1043,1099,1094,1105 और 1054 अंक पाने वाले अभ्यर्थी टॉप किए है।ये परीक्षा सिद्ध करती है कि अर्जुन जैसे पक्षी के आंख की पुतली को देखने वाले ही इस परीक्षा में सफल हो सकते है। 2025 की प्रारंभिक परीक्षा के लिए 9.37लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरे थे। इनमें से 5.76 लाख परीक्षार्थी प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए।14161 मुख्य परीक्षा के लिए योग्य साबित हुए।2736 इंटरव्यू के लिए पात्र बने।937 का चयन हुआ। 129 की प्रतीक्षा सूची है।
भारत के संविधान के भाग 14 अनुच्छेद 315-323 अंतर्गत केंद्रीय सेवाओं के लिए संघ लोक सेवा आयोग द्वारा 1855से चयन करते आ रहा है।
संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा के लिए केवल सामान्य, आर्थिक रूप से पिछड़े, और विशेष पिछड़ा वर्ग को सिर्फ 100रुपए फीस देना होता है। युवतियां और महिलाएं(उम्र के मापदंड अनुसार) सहित अनुसूचित जाति और जनजाति को प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा में निःशुल्क शामिल होने की छूट है। इसका फायदा अक्षम लोग उठा रहे है जिसका प्रमाण इस बात से मिलता है कि 2024की प्रारंभिक परीक्षा में 4.1लाख अभ्यर्थियों ने फॉर्म तो भरा लेकिन परीक्षा में शामिल नहीं हुए। इनके लिए छपे गए प्रश्न पत्र से लेकर सारी व्यवस्था में आयोग के हुए खर्च को बर्बाद ही मान लेना चाहिए। एक परीक्षार्थी पर अगर 200रुपए खर्च हुए होंगे तो आठ करोड़ रुपए का नुकसान आयोग को हुआ। चिंतनीय विषय है। 2025के यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा में 5.9लाख परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। इनमें से केवल 14161परीक्षार्थी मुख्य परीक्षा के लिए योग्य पाए गए।
मुख्य परीक्षा में केवल 2737परीक्षार्थी सफल हुए,जो साक्षात्कार के लिए योग्य माने गए। इनमें से 93 7चयनित हुए है। यूपीएससी की परीक्षा में सामान्य और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग को 32साल तक की उम्र तक 6अवसर मिलते है।ओबीसी और विकलांग को 35और 42साल तक की उम्र तक 9अवसर मिलते है। अनुसूचित जाति और जनजाति को37साल तक परीक्षा देने की छूट है। 21साल न्यूनतम उम्र है इस आधार पर16अवसर मिलते है। एक्स सर्विसमेन (विकलांग) वर्ग में सामान्य के लिए37,ओबीसी के लिए38, अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए 40साल की उम्र तक परीक्षा में सम्मिलित होने का अवसर है। 2026की प्रारंभिक परीक्षा की तिथि आ चुकी है है। फिलहाल अनुज अग्निहोत्री के प्रथम आने का जश्न चलने देते है। उनको देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित केबिनेट मंत्रियों सहित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का अतिथि जो बनना है। देश के 146करोड़ शुभ कामनाएं उनके लिए है ही
