Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रॉयल्स जीत चैलेंजर्स बेंगलुरु

    June 1, 2026

    कहाँ पर थमेगी पेट्रोल की कीमत

    May 28, 2026

    शाबाश हरमन प्रीत कौर

    May 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    भारतीय PRESS
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe Monday, June 1
    • होम
    • समाचार
      • आर्थिक
      • अपराध
      • राजनीतिक
      • सामाजिक
    • लेखन
      • आलेख
      • चिंतन
      • कहानी
      • कविता
      • विश्लेषण
      • व्यंग
    • इल्मी-फिल्मी
      • इतिहास
      • कला
      • पुरस्कार
      • समीक्षा
      • धार्मिक संस्कृति
    • तंदुरुस्ती
      • खेल
      • खिलाड़ी
      • योग
    • तकनीकी
    • फोटो
    • वीडियो
    • हमारे बारे में
      • विचार
      • टीम
      • संपर्क
      • कंपनी प्रोफाइल
    • English
      • Art and Culture
      • Political
      • Religion
      • Social
    भारतीय PRESS
    Home»Blog»चलो कप्तान ,कप्तान खेलते है
    Blog

    चलो कप्तान ,कप्तान खेलते है

    Sanjay DubeyBy Sanjay DubeyJuly 19, 2024Updated:July 20, 2024No Comments3 Mins Read5 Views
    Facebook Twitter Pinterest Telegram LinkedIn Tumblr Copy Link Email
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    चलो कप्तान ,कप्तान खेलते है
    बीसीसीआई
    ने श्रीलंका में होने वाले वन डे और टी 20टीम की घोषणा कर दी है। उम्मीद के विपरीत टी 20टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या की जगह सूर्य कुमार यादव को कप्तानी दी गई है। सूर्य कुमार यादव भारत की तरफ से पहले भी सात टी 20 मैच में कप्तानी कर चुके है। माना जा रहा है कि सूर्य कुमार यादव 34साल के होने जा रहे है ऐसे में एक प्रयोग किए जाने में कोई बुराई नही है वैसे भी श्रीलंका की टीम अब कमजोर टीमों में शुमार होने लगी है।

    सूर्य कुमार यादव

    142करोड़ की आबादी वाले भारत देश में किसी खेल के प्रति नशा है तो निर्विवाद रूप से क्रिकेट का नाम आता है।। आजादी के पहले से देश के लोग 1928से1971तक हॉकी को जानते थे।समांतर रूप से 1932से क्रिकेट भी चलता रहा लेकिन जैसे ही हॉकी में एस्ट्रो टर्फ आया हॉकी पिछड़ने लगी। संयोग ये भी रहा कि 1971में अजीत वाडेकर की कप्तानी में भारत ने वेस्ट इंडीज और इंग्लैंड को उनके ही सरजमी पर हरा दिया तो क्रिकेट , हॉकी को टेक ओवर करने लगा। 1983का युग क्रिकेट के व्यवसाईकरण के दौर की शुरुआत थी। कपिल देव ने तीसरे एक दिवसीय कप में जीत दर्ज कर इतिहास लिख दिया।
    1932से लेकर 2024के साल के सफर में क्रिकेट के स्वरूप में भी परिवर्तन हुआ।तीन से छह दिन खेले जाने वाले टेस्ट से एक दिन और फिर साढ़े तीन घंटे के टी 20मैच के चलते क्लासिक से फटाफट क्रिकेट का दौर आ गया है।
    भारत के क्रिकेट इतिहास में टेस्ट, वनडे और टी 20के कप्तानों का लेखा जोखा बनाने की कोशिश है। *1932से1974
    52साल तक भारत टेस्ट क्रिकेट में सहभागी रहा।इस दौर में सी के नायडू , महराज कुमार विजयनगरम, इफ्तिखार अली खान पटौदी, लाला अमरनाथ, विजय हजारे, वीनू मांकड़, गुलाम अहमद, पाली उमरीगर, हेमू अधिकारी,दत्तू गायकवाड,पंकज राय, गुलाब राय रामचंद्र,नारी कांट्रेक्टर, मंसूर अली खान पटौदी, चंदू बोर्डे ने केवल टेस्ट की कप्तानी की। 120टेस्ट के काल में 15खिलाड़ियों ने कप्तानी की।इनमे सबसे अधिक40 टेस्ट में कप्तानी करने का श्रेय मंसूर अली खान पटौदी के पास है।

    अजीत वाडेकर

    1971से2024
    1971के साल में वन डे क्रिकेट की शुरुवात हुई लेकिन आगे के तीन साल तक केवल प्रयोगात्मक खेल ही था। 1975के पहले वन डे विश्व चैंपियन शिप में भारत के टेस्ट टीम के कप्तान अजीत वाडेकर वन डे टीम के भी कप्तान बने।
    अजीत वाडेकर,वेंकट राघवन,बिशन सिंह बेदी,गुंडप्पा विश्वनाथ,कपिल देव, दिलीप वेंगसरकर,रवि शास्त्री,श्रीकांत, मो अजहरुद्दीन, सचिन तेंडुलकर, सौरव गांगुली,राहुल द्रविड़, ऐसे कप्तान रहे जिन्होंने टेस्ट और वन डे मैच में कप्तानी की। इनमे सैरव गांगुली ऐसे कप्तान रहे जिन्होंने सर्वाधिक49 टेस्ट और 146 वन डे की कप्तानी की।
    अजय जडेजा, गौतम गंभीर, दो ऐसे कप्तान रहे जिन्होंने केवल वन डे मैच में कप्तानी की।

    एम एस धोनी

    2006से2024
    2007में टी 20की पहली कप्तानी एम एस धोनी को मिली। धोनी भारत के टेस्ट, वन डे और टी 20 तीनों फार्मेट के कप्तान रहे। धोनी के बाद विराट कोहली, और रोहित शर्मा ही दो ऐसे कप्तान है जिन्हे तीनों फार्मेट में कप्तानी करने का मौका मिला है। इनमे एम एस धोनी ऐसे कप्तान रहे जिन्होंने 60 टेस्ट200 वनडे और72 टी 20 मैच की कप्तानी किए है।
    सुरेश रैना,शिखर धवन,के एल राहुल, हार्दिक पांड्या, चार ऐसे कप्तान है जो वन डे और टी 20टीम के कप्तान रहे है।
    जसप्रीत बुमराह ने एक टेस्ट और दो टी 20 में कप्तानी की है लेकिन वन डे टीम की कप्तानी नहीं किया है।
    ऋषभ पंत, ऋतुराज गायकवाड , शुभमन गिल और सूर्य कुमार यादव ऐसे खिलाड़ी है जिन्हे केवल टी 20की कप्तानी करने का सौभाग्य मिला है। ये कप्तान स्थाई कप्तान के बजाय प्रयोग बतौर खिलाए जाने वाले कप्तान है। जैसे शुभमन गिल, जिम्बाब्वे कप्तान बन कर गए थे।

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Sanjay Dubey
    • Website

    Related Posts

    रॉयल्स जीत चैलेंजर्स बेंगलुरु

    June 1, 2026

    कहाँ पर थमेगी पेट्रोल की कीमत

    May 28, 2026

    शाबाश हरमन प्रीत कौर

    May 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    भारतीय पत्रकारिता महोत्सव

    June 24, 2024266 Views

    Power struggle or policy stagnation?

    August 14, 2024133 Views

    भारतीय PRESS

    June 1, 2024128 Views

    Dushasan

    June 16, 2024111 Views
    Don't Miss

    रॉयल्स जीत चैलेंजर्स बेंगलुरु

    June 1, 20262 Mins Read1 Views

    रॉयल्स जीत चैलेंजर्स बेंगलुरु एक टीम जिसमें क्रिस गैल, डिविलियर्स और विराट कोहली जैसे बल्लेबाज…

    कहाँ पर थमेगी पेट्रोल की कीमत

    May 28, 2026

    शाबाश हरमन प्रीत कौर

    May 26, 2026

    आईपीएल:दोबारा ट्रॉफी जीतने पहुंची चार टीम

    May 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    भारतीय प्रेस – विचारो की स्वतंत्रता की अभिव्यक्ति के लिए एक ऐसा प्लेटफार्म है जो देश विदेश में रहने वालो के विचार लेखन के लिए अपनी जगह है। यहां न उम्र की सीमा है न जाति का बंधन है न ही लिंग भेद है, न धर्म का रोड़ा है।सबके हाथ में अगर कलम है तो उन्हें अभिव्यक्त होने का भी अधिकार है।

    Email Us: bharatiyapress@gmail.com
    Contact: +91 9109031157

    Facebook Instagram WhatsApp
    Our Picks

    रॉयल्स जीत चैलेंजर्स बेंगलुरु

    June 1, 2026

    कहाँ पर थमेगी पेट्रोल की कीमत

    May 28, 2026

    शाबाश हरमन प्रीत कौर

    May 26, 2026
    Most Popular

    सोरेन का अनर्गल प्रलाप निंदनीय है

    June 30, 20240 Views

    पिता की अहमियत

    July 25, 20240 Views

    स्वच्छ्ता की अलख – पीएसआई-इंडिया सम्मानित

    August 28, 20240 Views
    • होम
    • समाचार
    • लेखन
    • इल्मी-फिल्मी
    • तंदुरुस्ती
    • तकनीकी
    • हमारे बारे में
    © 2026 Mitaan India Media Pvt. Ltd. | All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.