Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    आंबेडकर और भारतीय संविधान

    April 14, 2026

    Chief Minister Shri Sai expresses deep grief over Vedanta power plant accident in Sakti, orders probe

    April 14, 2026

    मेरा क्या होगा कालिया

    April 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    भारतीय PRESS
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe Friday, April 17
    • होम
    • समाचार
      • आर्थिक
      • अपराध
      • राजनीतिक
      • सामाजिक
    • लेखन
      • आलेख
      • चिंतन
      • कहानी
      • कविता
      • विश्लेषण
      • व्यंग
    • इल्मी-फिल्मी
      • इतिहास
      • कला
      • पुरस्कार
      • समीक्षा
      • धार्मिक संस्कृति
    • तंदुरुस्ती
      • खेल
      • खिलाड़ी
      • योग
    • तकनीकी
    • फोटो
    • वीडियो
    • हमारे बारे में
      • विचार
      • टीम
      • संपर्क
      • कंपनी प्रोफाइल
    • English
      • Art and Culture
      • Political
      • Religion
      • Social
    भारतीय PRESS
    Home»Featured»क्या हम कठिनतम जिंदगी को जीने पर मजबूर होते जा रहे है?
    Featured

    क्या हम कठिनतम जिंदगी को जीने पर मजबूर होते जा रहे है?

    Sanjay DubeyBy Sanjay DubeySeptember 27, 2025Updated:October 2, 2025No Comments4 Mins Read0 Views
    Facebook Twitter Pinterest Telegram LinkedIn Tumblr Copy Link Email
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    क्या हम कठिनतम जिंदगी को जीने पर मजबूर होते जा रहे है? भूत वर्तमान और भविष्य, तीन शब्दों में जिंदगी चलती है। लाखों करोड़ो लोगों का कहना है कि व्यक्ति को वर्तमान में जीना चाहिए। ये भी कहा जाता है कि अतीत से सीखना चाहिए और अनुभव का फायदा उठाकर जिंदगी को खुशहाल बनाना चाहिए। आप अपने स्वयं से पूछिए कि आप अतीत से क्या सीखते है? कहने के लिए कुछ भी हो लेकिन सच ये है कि हम अतीत से सुख का टोकना लेने के बजाय दुख का पिटारा लेकर वर्तमान में जीते है। सबसे कठिन स्थिति तब होती है जब तथाकथित पति पत्नी के बीच बहस होती है। बहस का मुद्दा कुछ भी हो लेकिन दृष्टांत और उदाहरण ऐसे होते है जिससे बहस उग्र रूप धारण कर लेता है।परिवार, बड़ा हुआ करता था तो स्त्री के पास बहस करने के अवसर कम उपलब्ध हुआ करते थे।वातावरण ही ऐसा हुआ करता था। एक छत के नीचे, एकांत ही नहीं मिलता था।दूसरा कारण था आर्थिक रूप से पति के ऊपर निर्भर रहना, जिसके चलते बहस की गुंजाइश कम हुआ करती थी।वक्त बदल चुका है। संयुक्त परिवार टूट चुके है, अपवादस्वरूप है लेकिन इतने भी नहीं कि उन्हें आसानी से देखा जा सके। माइक्रो परिवार की परिकल्पना जन्म ले चुकी है। हम दो हमारे एक ज्यादा से ज्यादा दो। इस प्रकार का परिवार स्वतंत्र रूप से दो बीएचके के घर या फ्लैट में कम्युनिटी जीवन जी रहा है।याने कोई कार्यक्रम हो तो इकट्ठा हो जाएगा।इसके बाद की जिंदगी में केवल काम और अनिवार्य जिम्मेदारियां है।परिवार में सदस्य उंगली में गिनने लायक है। स्त्री के परिवार से भले संबंध है लेकिन पति के परिवार से घनिष्ठता नहीं है।ये सत्य बात है।इसका परिणाम ये होता है कि पति भी पत्नी के परिवार के प्रति बराबर की धारणा को दिन ब दिन मजबूत करते जाता है।हर परिवार में ऐसे छण आते है और आयेंगे ही जहां विचारों में फर्क आएगा, तनाव के ऐसे अवसर आयेंगे जब मानसिक संतुलन लड़खड़ाएगा, तनाव होगा, शाब्दिक उलाहना का दौर आएगा।परस्पर ताने दिए सुने जाएंगे।इन अवसरों में क्या होता है?अतीत के ऐसे दृष्टांत निकाले जाते है जिसमें सामने वाले ने कोई गलती की हो या उसके काम में कमी रह गई हो या कोई ऐसी भूल किया हो जिसके सामने आने से क्रोध का बढ़ना और शब्दों को मर्यादा का खोना आसान हो जाता है। बहस में ऐसी बातों को गड़े मुर्दे उखाड़ना कहा जाता है।मेरा अपना आंकलन है कि मुर्दा जिस दिन गाड़ा जाता है उसके अगले पल से उसके सड़ने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। जितने अधिक समय बाद मुर्दा उखाड़ा जाएगा उससे बदबू ही आएगी।वातावरण बदबूदार होंगा। निकालने के बाद फिर से गाड़े और निकाले गए मुर्दे से आप किसी भले वातावरण की उम्मीद कैसे कर सकते है? हमारी दिक्कत यही है कि हम बहस के दौरान अतीत में हुए गलतियों को इतने बार बताते है कि लगता है कि बहस की केवल पुनरावृति होती है।गड़े मुर्दे, वही होते है जिनका सिर्फ दोहराव होता है।क्या हमारी जिंदगी में होने वाले बहस,झगड़े में ऐसा नहीं हो सकता कि हम ठंडे दिमाग से तात्कालिक समस्या का हल खोजे।उन बातों से बचे जिसका दोहराव बीते सालों में न जाने कितने बार हो चुका है। मुर्दे को गड़े रहने की भलाई को हमें समझने की जरूरत है। न जाने इसके चलते एक छत के नीचे रहने वाले पति पत्नी या बच्चों के बीच के संबंध औपचारिक हो कर रह गए है।याद रखिए आपके परिवार के सदस्य, आपके माता पिता, रिश्तेदार सहित मित्र आपके संबंधों में स्थाई दखल नहीं दे सकते है, उनका महत्व बहस या लड़ाई झगड़े में अस्थाई ही है। निराकरण आप को ही करना है।सुझाव यहीं है कि गड़े मुर्दे मत उखाड़िए, बदबू ही फैलेगी

    ✍️ संजय दुबे

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Sanjay Dubey
    • Website

    Related Posts

    आंबेडकर और भारतीय संविधान

    April 14, 2026

    Chief Minister Shri Sai expresses deep grief over Vedanta power plant accident in Sakti, orders probe

    April 14, 2026

    मेरा क्या होगा कालिया

    April 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    भारतीय पत्रकारिता महोत्सव

    June 24, 2024266 Views

    Power struggle or policy stagnation?

    August 14, 2024133 Views

    भारतीय PRESS

    June 1, 2024126 Views

    Dushasan

    June 16, 2024111 Views
    Don't Miss

    आंबेडकर और भारतीय संविधान

    April 14, 20264 Mins Read0 Views

    आंबेडकर और भारतीय संविधान 14 अप्रैल का दिन हिंदुस्तान में भीम राव अंबेडकर के जन्मदिन…

    Chief Minister Shri Sai expresses deep grief over Vedanta power plant accident in Sakti, orders probe

    April 14, 2026

    मेरा क्या होगा कालिया

    April 12, 2026

    सुप्रसिद्ध गायिका पद्मविभूषण आशा भोसले के निधन पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने व्यक्त किया शोक

    April 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    भारतीय प्रेस – विचारो की स्वतंत्रता की अभिव्यक्ति के लिए एक ऐसा प्लेटफार्म है जो देश विदेश में रहने वालो के विचार लेखन के लिए अपनी जगह है। यहां न उम्र की सीमा है न जाति का बंधन है न ही लिंग भेद है, न धर्म का रोड़ा है।सबके हाथ में अगर कलम है तो उन्हें अभिव्यक्त होने का भी अधिकार है।

    Email Us: bharatiyapress@gmail.com
    Contact: +91 9109031157

    Facebook Instagram WhatsApp
    Our Picks

    आंबेडकर और भारतीय संविधान

    April 14, 2026

    Chief Minister Shri Sai expresses deep grief over Vedanta power plant accident in Sakti, orders probe

    April 14, 2026

    मेरा क्या होगा कालिया

    April 12, 2026
    Most Popular

    सोरेन का अनर्गल प्रलाप निंदनीय है

    June 30, 20240 Views

    पिता की अहमियत

    July 25, 20240 Views

    स्वच्छ्ता की अलख – पीएसआई-इंडिया सम्मानित

    August 28, 20240 Views
    • होम
    • समाचार
    • लेखन
    • इल्मी-फिल्मी
    • तंदुरुस्ती
    • तकनीकी
    • हमारे बारे में
    © 2026 Mitaan India Media Pvt. Ltd. | All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.