Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Union Home Minister and Minister of Cooperation Shri Amit Shah chairs a security review meeting

    February 9, 2026

    युवा विजेता क्रिकेट टीम और भविष्य

    February 7, 2026

    धान में धन,धना धन

    January 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    भारतीय PRESS
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe Monday, March 2
    • होम
    • समाचार
      • आर्थिक
      • अपराध
      • राजनीतिक
      • सामाजिक
    • लेखन
      • आलेख
      • चिंतन
      • कहानी
      • कविता
      • विश्लेषण
      • व्यंग
    • इल्मी-फिल्मी
      • इतिहास
      • कला
      • पुरस्कार
      • समीक्षा
      • धार्मिक संस्कृति
    • तंदुरुस्ती
      • खेल
      • खिलाड़ी
      • योग
    • तकनीकी
    • फोटो
    • वीडियो
    • हमारे बारे में
      • विचार
      • टीम
      • संपर्क
      • कंपनी प्रोफाइल
    • English
      • Art and Culture
      • Political
      • Religion
      • Social
    भारतीय PRESS
    Home»Featured»सवाल 65लाख बिहारी वोटर्स का है?
    Featured

    सवाल 65लाख बिहारी वोटर्स का है?

    Sanjay DubeyBy Sanjay DubeyAugust 26, 2025No Comments3 Mins Read0 Views
    Facebook Twitter Pinterest Telegram LinkedIn Tumblr Copy Link Email
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    सवाल 65लाख बिहारी वोटर्स का है?
    देश के सबसे जटिल जाति व्यवस्था के लिए विख्यात बिहार राज्य में विधान सभा चुनाव आसन्न है।बिहार राज्य के चुनाव में मुख्य रूप से एनडीए और इंडी गठबंधन के दो मुख्य भागीदार कांग्रेस और आरजेडी के बीच सत्ता के लिए रस्साकसी है। कौन बाजी मारेगा ये तो ईवीएम बताएगा लेकिन ईवीएम के कर्ताधर्ता चुनाव आयोग को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी घेरे में लाने के लिए बिहार में यात्रा कर रहे है। इसके कई कारण है। यात्रा का प्रमुख कारण है कि एन चुनाव से पहले 65लाख वोटर सूची से बाहर कर दिए गए है जो वोटर पुनरीक्षण अभियान के दौरान मौके से नदारत थे। सांप सूंघ गया विपक्ष को। 7.24करोड़ वोटर्स में से लगभग 9 फीसदी वोटर्स के नाम कट गए है। जब एक फीसदी वोट के अंतर से सत्ता इधर उधर हो जाती है तब नौ फीसदी वोट बहुत मायने रखता है।
    बहरहाल, बिहार में विपक्ष तो आमने सामने है। सर्वोच्च न्यायालय का हस्तक्षेप भी हुआ। जिन 65लाख वोटर्स के नाम विलोपित हुए है उन्हें एक अवसर मिला है। 31अगस्त 2025तक उन्हें अपने होने का दस्तावेज जमा करना है।
    अभी तक केवल 1.40लाख वोटर्स ने नियमानुसार दावा किया है। इससे इस बात की पुष्टि तो हो रही है कि बिहार से पलायन कर दूसरे राज्यों में बसे वोटर्स ने अपना नाम जिस राज्य में रह रहे है वहां जुड़वा लिया है।ये भी सच है कि चूंकि उन्होंने बिहार से नाम कटवाया नहीं है(देश में बहुत कम सजग लोग होंगे जो एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाते है तो वोटर लिस्ट से नाम कटवाते है)
    ये बात भी माननी पड़ेगी कि देश और राज्य के चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट को सुधारने के लिए सार्थक प्रयास नहीं किया। भारत ने उज्ज्वला गैस योजना शुरू हुई तो तीनों गैस कंपनी ने एक ऐसा सॉफ्टवेयर डेवलप किया जिसमें किसी भी गैस उपभोक्ता के पास भारत के किसी भी स्थान में कनेक्शन होने पर दूसरा कनेक्शन नहीं मिल सकता है। इसमें आधार लिंक भी है।ये बारह साल पुरानी बात है। चुनाव आयोग को भी ऐसा सॉफ्टवेयर डेवलप करना चाहिए था। देश में अगर कोई भी व्यवस्था में खोट है कमी है तो उसे दूर करना ही चाहिए।
    भारत में 99.10करोड़ वोटर्स है। अगर बिहार के ही विलोपित वोटर्स प्रतिशत 9 को ही आधार मान ले तो देश में दस करोड़ वोटर्स ऐसे है जिनका नाम एक से अधिक स्थानों में वोटर लिस्ट में है।
    इस सुधार से एक फायदा और होगा ।चुनाव में वोट न डालने वालों की संख्या में भी इतने ही प्रतिशत की कमी आएगी। याने वोटिंग परसेंटेज भी दस फीसदी बढ़ जाएगा।
    सभी राजनैतिक दल बूथ के आधार पर अपनी रणनीति बनाते है।उनकी भी महती जिम्मेदारी है कि गंदगी साफ करने के लिए आगे आए। गाल बजाने के बजाय हाथ चलाने से काम आसान होते है
    🖊 संजय दुबे

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Sanjay Dubey
    • Website

    Related Posts

    Union Home Minister and Minister of Cooperation Shri Amit Shah chairs a security review meeting

    February 9, 2026

    युवा विजेता क्रिकेट टीम और भविष्य

    February 7, 2026

    धान में धन,धना धन

    January 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    भारतीय पत्रकारिता महोत्सव

    June 24, 2024265 Views

    Power struggle or policy stagnation?

    August 14, 2024133 Views

    भारतीय PRESS

    June 1, 2024125 Views

    Dushasan

    June 16, 2024111 Views
    Don't Miss

    Union Home Minister and Minister of Cooperation Shri Amit Shah chairs a security review meeting

    February 9, 20263 Mins Read2 Views

    Union Home Minister and Minister of Cooperation Shri Amit Shah chairs a security review meeting…

    युवा विजेता क्रिकेट टीम और भविष्य

    February 7, 2026

    धान में धन,धना धन

    January 20, 2026

    Chhattisgarh Investor Connect begins

    November 26, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    भारतीय प्रेस – विचारो की स्वतंत्रता की अभिव्यक्ति के लिए एक ऐसा प्लेटफार्म है जो देश विदेश में रहने वालो के विचार लेखन के लिए अपनी जगह है। यहां न उम्र की सीमा है न जाति का बंधन है न ही लिंग भेद है, न धर्म का रोड़ा है।सबके हाथ में अगर कलम है तो उन्हें अभिव्यक्त होने का भी अधिकार है।

    Email Us: bharatiyapress@gmail.com
    Contact: +91 9109031157

    Facebook Instagram WhatsApp
    Our Picks

    Union Home Minister and Minister of Cooperation Shri Amit Shah chairs a security review meeting

    February 9, 2026

    युवा विजेता क्रिकेट टीम और भविष्य

    February 7, 2026

    धान में धन,धना धन

    January 20, 2026
    Most Popular

    सोरेन का अनर्गल प्रलाप निंदनीय है

    June 30, 20240 Views

    पिता की अहमियत

    July 25, 20240 Views

    स्वच्छ्ता की अलख – पीएसआई-इंडिया सम्मानित

    August 28, 20240 Views
    • होम
    • समाचार
    • लेखन
    • इल्मी-फिल्मी
    • तंदुरुस्ती
    • तकनीकी
    • हमारे बारे में
    © 2026 Mitaan India Media Pvt. Ltd. | All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.