Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नाबाद 83 के बिग बीजिंदगी इम्तिहान लेती है

    October 11, 2025

    Warships to Be Named After Chhattisgarh’s Rivers

    October 6, 2025

    राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ

    October 1, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    भारतीय PRESS
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe Wednesday, October 15
    • होम
    • समाचार
      • आर्थिक
      • अपराध
      • राजनीतिक
      • सामाजिक
    • लेखन
      • आलेख
      • चिंतन
      • कहानी
      • कविता
      • विश्लेषण
      • व्यंग
    • इल्मी-फिल्मी
      • इतिहास
      • कला
      • पुरस्कार
      • समीक्षा
      • धार्मिक संस्कृति
    • तंदुरुस्ती
      • खेल
      • खिलाड़ी
      • योग
    • तकनीकी
    • फोटो
    • वीडियो
    • हमारे बारे में
      • विचार
      • टीम
      • संपर्क
      • कंपनी प्रोफाइल
    • English
      • Art and Culture
      • Political
      • Religion
      • Social
    भारतीय PRESS
    Home»Featured»कमजोर जिला रायपुर निर्वाचन विभाग
    Featured

    कमजोर जिला रायपुर निर्वाचन विभाग

    Sanjay DubeyBy Sanjay DubeyFebruary 11, 2025Updated:February 11, 2025No Comments3 Mins Read15 Views
    Facebook Twitter Pinterest Telegram LinkedIn Tumblr Copy Link Email
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    कमजोर जिला रायपुर निर्वाचन विभाग
    किसी राज्य की राजधानी उस राज्य का देश विदेश में प्रतिनिधित्व करती है।अच्छे में भी बुरे में भी।इस बार अच्छे के बजाय बुरे रूप में रायपुर के जिला निर्वाचन अधिकारी का कामकाज रहा। उनके लापरवाही के चलते रायपुर नगर निगम का मतदान प्रतिशत कमजोर रहा। इसका खामियाजा उन प्रत्याशियों को उठाना पड़ेगा जो बहुत कम मतों के अंतर से पराजित होंगे। उन्हें अनेक कारणों से उच्च न्यायालय के शरण में जाने और लाभ मिलने की बात से इंकार नहीं किया जा सकता है।


    रायपुर नगर निगम क्षेत्र के सत्तर वार्डो में महापौर और पार्षदों के लिए मतदान हुआ। अभी तक के आंकलन के अनुसार साढ़े दस लाख मतदाताओ में से पांच लाख मतदाताओं ने मत नहीं डाले।दूसरे शब्दो मे ये भी कहा जा सकता है कि मतदाता सूची, अल्फाबेट और फोटो युक्त मतदाता सूची के अलावा एक ऐप भी उपलब्ध कराया गया था जिसमें मतदाताओं की सूची उपलब्ध थी। एपिक नंबर के अनुसार इसमें मतदाता अपने वार्ड में मतदान केंद्र की जानकारी प्राप्त कर सकता था।


    मै अपना ही उदाहरण दे रहा हूं। विधान सभा और लोकसभा चुनाव में मै दिन दयाल उपाध्याय नगर वार्ड क्रमांक 41का मतदाता था। रविशंकर विश्व विद्यालय के कक्ष क्रमांक 2 में मेरे द्वारा मतदान किया गया था।
    रायपुर के सत्तर वार्डो का परिसीमन किया गया जिसके कारण दिन दयाल उपाध्याय नगर वार्ड क्रमांक 40हो गया।
    इस वार्ड में चार मतदान केंद्र थे सुबह से सारे केंद्रों में संपर्क करने पर मतदाता नाम सूची और एप में वार्ड के मतदाता होने की जानकारी नहीं मिली। चार घंटे बर्बाद हो गए। मेरे जैसे अनेक मतदाता भटक रहे थे और जानकारी न मिलने पर वे घर लौट गए।


    मैने जिला निर्वाचन कार्यालय से जानकारी निकलवाई तो मेरा नाम वार्ड नंबर 22 में उपलब्ध मिला। मुझे चाहकर भी अपने वार्ड पार्षद के लिए मतदान का अवसर नहीं मिला और जिला निर्वाचन कार्यालय के लापरवाही के चलते वार्ड नंबर 22के पार्षद के लिए मतदान करना पड़ा।जो भी प्रत्याशी जीतेगा वह मेरे वार्ड का पार्षद नहीं होगा। ऐसे ही लाखों मतदाता मतदाता सूची के संशोधन में लापरवाही के चलते मतदान से वंचित हो गए।जब राजधानी में ये हाल है तो जिन जिन नगरीय निकायों में परिसीमन हुआ है वहां क्या आलम होगा? इसके अलावा अनेक मतदाताओं के एक से अधिक वार्ड में नाम थे जिसके चलते भ्रम की स्थिति खड़ी हुई। उन्हें ये समझ में नहीं आ रहा था कि उन्हें किस वार्ड में मतदान करना है।
    छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी को राजधानी में हुए मतदाता सूची में की गई लापरवाही को संज्ञान में लेते हुए ऐसे लापरवाह जिला निर्वाचन अधिकारी को तत्काल हटा देना चाहिए।

    इस बार जिला निर्वाचन कार्यालय से मतदाता पर्ची का वितरण नहीं किया गया।जिसके चलते अधिकांश मतदाता प्रभावित हुए है। उनको अपने वार्ड के स्थान पर अन्य वार्ड के प्रत्याशी को मन मार के मत देना पड़ा।
    रायपुर नगर निगम के महापौर और वार्ड पार्षद के प्रत्याशियों को जिला निर्वाचन कार्यालय में आपत्ति दर्ज कराना चाहिए क्योंकि उनको लाखों हजारों मतों से वंचित होना पड़ा जो उनकी सशक्त जीत को रेखांकित  करती।

    -उपरोक्त विचार स्वयं लेखक के हैं|

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Sanjay Dubey
    • Website

    Related Posts

    नाबाद 83 के बिग बीजिंदगी इम्तिहान लेती है

    October 11, 2025

    Warships to Be Named After Chhattisgarh’s Rivers

    October 6, 2025

    राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ

    October 1, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    भारतीय पत्रकारिता महोत्सव

    June 24, 2024261 Views

    Power struggle or policy stagnation?

    August 14, 2024127 Views

    Dushasan

    June 16, 2024109 Views

    भारतीय PRESS

    June 1, 2024106 Views
    Don't Miss

    नाबाद 83 के बिग बीजिंदगी इम्तिहान लेती है

    October 11, 20253 Mins Read1 Views

    नाबाद 83 के बिग बीजिंदगी इम्तिहान लेती है – ये गाना अमिताभ बच्चन की फिल्म…

    Warships to Be Named After Chhattisgarh’s Rivers

    October 6, 2025

    राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ

    October 1, 2025

    हिंदी : राजभाषा, राष्ट्रभाषा और विश्वभाषा

    September 30, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    भारतीय प्रेस – विचारो की स्वतंत्रता की अभिव्यक्ति के लिए एक ऐसा प्लेटफार्म है जो देश विदेश में रहने वालो के विचार लेखन के लिए अपनी जगह है। यहां न उम्र की सीमा है न जाति का बंधन है न ही लिंग भेद है, न धर्म का रोड़ा है।सबके हाथ में अगर कलम है तो उन्हें अभिव्यक्त होने का भी अधिकार है।

    Email Us: bharatiyapress@gmail.com
    Contact: +91 9109031157

    Facebook Instagram WhatsApp
    Our Picks

    नाबाद 83 के बिग बीजिंदगी इम्तिहान लेती है

    October 11, 2025

    Warships to Be Named After Chhattisgarh’s Rivers

    October 6, 2025

    राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ

    October 1, 2025
    Most Popular

    सोरेन का अनर्गल प्रलाप निंदनीय है

    June 30, 20240 Views

    पिता की अहमियत

    July 25, 20240 Views

    हरमनप्रीत होंगे खेल रत्न!

    August 15, 20240 Views
    • होम
    • समाचार
    • लेखन
    • इल्मी-फिल्मी
    • तंदुरुस्ती
    • तकनीकी
    • हमारे बारे में
    © 2025 Mitaan India Media Pvt. Ltd. | All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.