Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रॉयल्स जीत चैलेंजर्स बेंगलुरु

    June 1, 2026

    कहाँ पर थमेगी पेट्रोल की कीमत

    May 28, 2026

    शाबाश हरमन प्रीत कौर

    May 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    भारतीय PRESS
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe Monday, June 1
    • होम
    • समाचार
      • आर्थिक
      • अपराध
      • राजनीतिक
      • सामाजिक
    • लेखन
      • आलेख
      • चिंतन
      • कहानी
      • कविता
      • विश्लेषण
      • व्यंग
    • इल्मी-फिल्मी
      • इतिहास
      • कला
      • पुरस्कार
      • समीक्षा
      • धार्मिक संस्कृति
    • तंदुरुस्ती
      • खेल
      • खिलाड़ी
      • योग
    • तकनीकी
    • फोटो
    • वीडियो
    • हमारे बारे में
      • विचार
      • टीम
      • संपर्क
      • कंपनी प्रोफाइल
    • English
      • Art and Culture
      • Political
      • Religion
      • Social
    भारतीय PRESS
    Home»Featured»महतारी वंदन और सनी लियोन
    Featured

    महतारी वंदन और सनी लियोन

    Sanjay DubeyBy Sanjay DubeyDecember 23, 2024Updated:December 25, 2024No Comments3 Mins Read1 Views
    Facebook Twitter Pinterest Telegram LinkedIn Tumblr Copy Link Email
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    महतारी वंदन और सनी लियोन एक खबर ने सोशल मीडिया के साथ साथ देश भर के समाचार पत्रों में खलबली मचा दी।ये खबर छत्तीसगढ़ राज्य में महिलाओं के सम्मान में दिए जाने वाली महतारी वंदन योजना अंतर्गत किसी समय में पोर्न स्टार रही सनी लियोन के नाम पर भुगतान की है। सनी लियोन का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है। पुरुष नेता हो या अधिकारी, व्यापारी हो कारोबारी जिनके पास मोबाइल है और उसमें नेट सुविधा है उसने पुरुष होने के नाते सनी लियोन को छुप छुप कर देखा है। इसका कारण भी है कि सनी लियोन, भारतीय मूल की है और उनका चेहरा और देह यष्टि आकर्षक है। वैसे भी पुरुष अपने पुरुषार्थ को तुष्ट करने के लिए पोर्न साइट पर विचरता है।जिससे उसे संतुष्टि भी मिलती है। पश्चिमी देशों में पोर्न फिल्म में काम करना व्यवसाय माना जाता है।इसमें काम करने वालो के प्रति कोई दुर्भावना नहीं रहती है। वे भी आम लोगों जैसे रहते है, विवाह करते है, उनके बच्चे भी होते है।हमारे देश में सांस्कृतिक अवरोध है।स्त्रियों को भले ही व्यक्तिगत अथवा सार्वजनिक रूप से देवी माना जाता है लेकिन ज्यादातर नजरों की मानसिकता भली नहीं है। अपने घर की स्त्रियां ढकी रहे और बाकी स्त्री के बदन पर नजरे किस तरह गड़ती है।ये सब जानते है। ये तो सामाजिक तृष्णा है।जिसका फिलहाल हल नहीं है। अब स्त्रियों के आर्थिक लाभ का मुद्दा पकड़ ले। देह व्यापार के धंधे में पुरुषों का कब्जा है। इनके वेब साइट है जहां गरम गोश्त उपलब्ध है। गरीबी, भुखमरी के अलावा ग्लैमरयुक्त जीवन जीने की चाह ने देह व्यापार को महानगरों से छोटे शहरों तक पहुंचा दिया है। घंटों के लिए मिलने वाले होटलों में ये काम चल रहा है।सब जानते है। आधी आबादी को राजनीति में सत्ता पाने के लिए शानदार लालच की आड़ में सम्मान देने का खेल नया नया है। लाडली बहना, महतारी वंदन, नारी सम्मान योजना के आड़ में गरीब महिलाओं को आर्थिक मदद देने के नाम पर हर पार्टी राशि बढ़ाते जा रही है। दिल्ली में 3500रुपए का आंकड़ा आप पार्टी ने पहुंचा दिया है।साल भर में 42हजार रुपए। कितना सम्मान है महिलाओं का! ऐसे ही सम्मान को छत्तीसगढ़ में एक पुरुष ने अपना आधार और बैंक एकाउंट का नंबर डाल कर सनी लियोन के नाम पर पाने की घिनौनी हरकत की।ऑन लाइन प्रक्रिया है।इसमें अधिकारी/कर्मचारी के प्रमाणीकरण की जरूरत थी।लापरवाही हुई और भाई साहब, महतारी बन गए। मामले का खुलासा हुआ तो सरकार हरकत में आई और जिम्मेदार व्यक्ति गिरफ्तार हो गया।सरकारी कर्मचारी सस्पेंड/बर्खास्त हो गए। ऐसी हर योजना जो घर बैठे गरीब व्यक्ति के आर्थिक स्तर को उठाने का काम करती है उसमें खुद राजनैतिक दलों के लोग अपने अपनो को सुविधा दिलाने में तुल जाते है। अधिकारियों पर दबाव डालते है। इसका एक उदाहरण राशन कार्ड है। सारे लोगों को सुविधा देने के बाद भी एपीएल कार्ड धारक को सस्ता चांवल देने के लिए मजदूर कार्ड बनवाने का खेल चला। बीते पांच साल में छत्तीसगढ़ में तीन लाख नए मजदूर बन गए है।गरीब आदमी,सरकारी सुविधा के प्रति इतना आशक्त हो गया है कि उसके जीवन में सब लाभ सरकारी हो गई है। राजनैतिक दलों की मजबूरी है कि “फ्री बीस” परोसते रहे।ऐसे में पुरुष,स्त्री बनाकर महतारी बन जाए सनी लियोन नाम रख ले, आश्चर्य की बात नहीं है।शुक्र है छत्तीसगढ़ का पुरुष सनी लियोन पकड़ा गया।अब खोज होगी अपात्र लोगों की जिन्होंने ऐसा लाभ लिया है(मजाक की बात है)

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Sanjay Dubey
    • Website

    Related Posts

    रॉयल्स जीत चैलेंजर्स बेंगलुरु

    June 1, 2026

    कहाँ पर थमेगी पेट्रोल की कीमत

    May 28, 2026

    शाबाश हरमन प्रीत कौर

    May 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    भारतीय पत्रकारिता महोत्सव

    June 24, 2024266 Views

    Power struggle or policy stagnation?

    August 14, 2024133 Views

    भारतीय PRESS

    June 1, 2024128 Views

    Dushasan

    June 16, 2024111 Views
    Don't Miss

    रॉयल्स जीत चैलेंजर्स बेंगलुरु

    June 1, 20262 Mins Read1 Views

    रॉयल्स जीत चैलेंजर्स बेंगलुरु एक टीम जिसमें क्रिस गैल, डिविलियर्स और विराट कोहली जैसे बल्लेबाज…

    कहाँ पर थमेगी पेट्रोल की कीमत

    May 28, 2026

    शाबाश हरमन प्रीत कौर

    May 26, 2026

    आईपीएल:दोबारा ट्रॉफी जीतने पहुंची चार टीम

    May 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    भारतीय प्रेस – विचारो की स्वतंत्रता की अभिव्यक्ति के लिए एक ऐसा प्लेटफार्म है जो देश विदेश में रहने वालो के विचार लेखन के लिए अपनी जगह है। यहां न उम्र की सीमा है न जाति का बंधन है न ही लिंग भेद है, न धर्म का रोड़ा है।सबके हाथ में अगर कलम है तो उन्हें अभिव्यक्त होने का भी अधिकार है।

    Email Us: bharatiyapress@gmail.com
    Contact: +91 9109031157

    Facebook Instagram WhatsApp
    Our Picks

    रॉयल्स जीत चैलेंजर्स बेंगलुरु

    June 1, 2026

    कहाँ पर थमेगी पेट्रोल की कीमत

    May 28, 2026

    शाबाश हरमन प्रीत कौर

    May 26, 2026
    Most Popular

    सोरेन का अनर्गल प्रलाप निंदनीय है

    June 30, 20240 Views

    पिता की अहमियत

    July 25, 20240 Views

    स्वच्छ्ता की अलख – पीएसआई-इंडिया सम्मानित

    August 28, 20240 Views
    • होम
    • समाचार
    • लेखन
    • इल्मी-फिल्मी
    • तंदुरुस्ती
    • तकनीकी
    • हमारे बारे में
    © 2026 Mitaan India Media Pvt. Ltd. | All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.