Author: Sanjay Dubey

शाबाश भावना वोहराछत्तीसगढ़ की विधानसभा में भाजपा की तेज तर्रार विधायक भावना बोहरा ने गलत साबित कर दिया कि वे महिला सम्मान की बड़ी पक्षधर है और महिला सशक्तिकरण के लिए किसी भी मंच पर आवाज बुलंद कर सकती है। कांग्रेस शासनकाल में उच्च न्यायालय के आदेश और विशाखा कमेटी के निर्णय पर अट्टहास करने वाले जनप्रतिनिधियों और सरकारी अधिकारी सहित मीडिया के बिकाऊ पत्रकार को जम कर तमाचा जड़ा है। विष्णु देव साय सरकार के स्वास्थ्य मंत्री की भी यहां तारीफ करनी पड़ेगी जिन्होंने भरी विधानसभा में कांग्रेस के पुरानी सरकार के नुमाइंदों और बिकाऊ आई ए एसअधिकारियों की…

Read More

फिल्मी पुलिस विभाग के इंस्पेक्टर से लेकर कमिश्नर याने इफ्तखार, दुनियां का हर इंसान काल्पनिक जीवन को फिल्मों के माध्यम से देखता है ,जीता है। जब कभी कोई फिल्म के निर्माण का काम शुरू होता है तो केवल नायक और नायिका का चयन नहीं होता बल्कि अनेक चरित्रों को जीने वालों का भी चयन होता है।अमूनन हर फिल्म में बुराई पर अच्छाई की जीत के टैग लाइन पर बनती हैं तो बुरा व्यक्ति(खलनायक आंग्ल भाषा में विलेन) भी चयनित होता है।अपराध है तो कानून भी है इसलिए फिल्मों में पुलिस, वकील ,जज, सहित अन्य सरकारी विभाग के चरित्रों को जीने…

Read More

भूपेश बघेल के हवाले कांग्रेस को भले ही राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा विभिन्न चुनावों में मिले प्रतिशत के आधार मिला हुआ है( राष्ट्रीय स्तर पर तीन राज्यों में डाले गए प्रतिशत के आधार पर) लेकिन अनेक राज्यों में निर्वाचित सांसद और विधायकों की संख्या को देखे तो केवल संगठन है सत्ता में सहभागिता अत्यंत ही अल्प! हाल ही में हुए दिल्ली विधान सभा चुनाव में कांग्रेस खाता नहीं खोल पाई। पिछले तीन चुनावी अवसरों से शून्यता बरकरार है।जाहिर है जहां सत्ता से दूरी बनी हुई है वहां संगठन को मजबूत किया जाता है।राज्य स्तर की इकाई में दम भरने के…

Read More

महापौर, पार्षद चुनाव हारे!छत्तीसगढ़ की राजधानी के नगर निगम चुनाव में महापौर पद के लिए मीनल चौबे एक लाख बावन हजार मतों के अंतर से विजयी हुई।मीनल चौबे, को महापौर पद के लिए भाजपा से टिकट मिलते ही ये तय हो चुका था कि उनकी जीत सुनिश्चित है।चर्चा इस बात की थी उनके जीत का अंतर कितना रहेगा। मीनल चौबे की जीत में उनकी स्वच्छ छवि का बहुत बड़ा योगदान रहा है।वे पिछले पंद्रह साल से नगर निगम क्षेत्र में सक्रिय रही है।उन्हें बधाई। इस जीत की जितनी चर्चा हो रही है उतनी ही चर्चा वर्तमान महापौर एजाज ढेबर के…

Read More

कमजोर जिला रायपुर निर्वाचन विभागकिसी राज्य की राजधानी उस राज्य का देश विदेश में प्रतिनिधित्व करती है।अच्छे में भी बुरे में भी।इस बार अच्छे के बजाय बुरे रूप में रायपुर के जिला निर्वाचन अधिकारी का कामकाज रहा। उनके लापरवाही के चलते रायपुर नगर निगम का मतदान प्रतिशत कमजोर रहा। इसका खामियाजा उन प्रत्याशियों को उठाना पड़ेगा जो बहुत कम मतों के अंतर से पराजित होंगे। उन्हें अनेक कारणों से उच्च न्यायालय के शरण में जाने और लाभ मिलने की बात से इंकार नहीं किया जा सकता है। रायपुर नगर निगम क्षेत्र के सत्तर वार्डो में महापौर और पार्षदों के लिए…

Read More

अरविंद का झाड़ू और भाजपा का कमलहिंदी साहित्य में “पर्यायवाची”एक विषय है। जिसमें एक शब्द के अनेक नाम होते हुए उनके अर्थ समान होते है। कमल फूल है।इसका पर्यायवाची है, अरविंद, पंकज, सरोज,जलज,नीरज, अंबुज, नलिन, उत्पल,पुंडरीक और तामरस। चूंकि बात राजनीति से जुड़ी है इसलिए कमल और अरविंद की बात हो।कमल,कीचड़ में खिलता है ये शाश्वत सत्य है।अरविंद केजरीवाल भी 2013 में एक ऐसे आंदोलन के देन थे जिसके चलते देश के राजनीति में भ्रष्ट राज नेताओं की घिग्घी बंध गई थी। अन्ना हजारे का ये आंदोलन शुचिता की राजनीति का आगाज था। लोकपाल कानून बनाने के लिए आंदोलन को…

Read More

सालों तक एक पुट्ठे के डब्बे में 📦 कुछ पत्रों को सम्हाल कर रखा था 💌 थे तो वे प्रेम पत्र ही थे 💐 लेकिन अधूरे अक्षर क्रम थेसहेजने का कारण भी ❤️ खुद का स्वार्थी होना 🌸 अपने अतीत को खंगालने का🌸 पुट्ठे के डब्बे को खोलकर देखूंगा ❤️ अधूरे प्रेम के अक्षरों की यात्रा करूंगा 🌸 जिन हाथों ने लिखा था इन पत्रों कोउन हाथों को 💖 अपने हाथ में महसूस करूंगा 💖 उस चेहरे को तलाशूंगा जो खो गया है 🌸 और हां, ये मेरा निजी वसीयतनामा है ❤️ पहले भी नहीं बताया था, 🌸 अब भी…

Read More

विश्व के 15 दस हजारी बल्लेबाजपांच अंकों की सबसे छोटी संख्या दस हजार है लेकिन क्रिकेट जगत में इस संख्या काबड़ा मान है। टेस्ट खेलने वाले देशों की संख्या एक समय केवल दो थी। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड। धीरे धीरे संख्या बढ़ते गई। जिम्बाब्वे के आने से पहले केवल आठ देश आपस में टेस्ट खेला करते थे। वेस्ट इंडीज, न्यूजीलैंड, भारत, पाकिस्तान और श्री लंका। दीगर छः देश थे।कालांतर में बांग्ला देश जुड़ा। नए सदस्य के रूप में टेस्ट खेलने वाले देश अफ़ग़ानिस्तान,आयरलैंड भी है। कुल जमा ग्यारह देश ही बीते 147साल से टेस्ट 2579 क्रिकेट खेल रहे है। इतने सालों…

Read More

3 फरवरी 1954… सुबह के करीब 10.20 बजे, नेहरू जी और राजेंद्र बाबू की कार त्रिवेणी रोड से आई और बैरियर को पार करके किला घाट की ओर बढ़ी। नेहरू को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी, तो मेले में आ रहा हुजूम और मेले से निकल रहा हुजूम आमने-सामने आ गया। भगदड़ मच गई। लोग खाई से नीचे गिरने लगे, तो पास का ही बड़ा कुआँ लाशों से भर गया। खुद नेहरू के शामिल होने के फैसले ने प्रयाग में लाशों के ढेर लगा दिए। भगदड़ में करीब 1000 लोगों की जान गई।कुंभ 1954 का आयोजन खुद प्रधानमंत्री जवाहरलाल…

Read More

आस्था का महा कुंभ, महा कुंभ चले हम 144साल के बाद ऐसा संयोग हुआ कि कुंभ का महा स्वरूप का आयोजन महा कुंभ के रूप में 14जनवरी 2025 से आरम्भ हो गया। इस बार के महाकुंभ की विशेषता ये है कि आस्था के इस महाकुंभ में हर भारतीय डुबकी लगाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है,सफल हो रहा है। एक अंदाजा है कि लगभग चालीस करोड़ भारतीय आस्था का प्रतीक बनेंगे। जब जनमानस के मनो मस्तिष्क में महाकुंभ में डुबकी लगाने की मनोदशा बन रही हो फलीभूत हो रही हो तो हम भी इससे विलग नहीं रह सके।…

Read More