Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    आंबेडकर और भारतीय संविधान

    April 14, 2026

    Chief Minister Shri Sai expresses deep grief over Vedanta power plant accident in Sakti, orders probe

    April 14, 2026

    मेरा क्या होगा कालिया

    April 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    भारतीय PRESS
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe Friday, April 17
    • होम
    • समाचार
      • आर्थिक
      • अपराध
      • राजनीतिक
      • सामाजिक
    • लेखन
      • आलेख
      • चिंतन
      • कहानी
      • कविता
      • विश्लेषण
      • व्यंग
    • इल्मी-फिल्मी
      • इतिहास
      • कला
      • पुरस्कार
      • समीक्षा
      • धार्मिक संस्कृति
    • तंदुरुस्ती
      • खेल
      • खिलाड़ी
      • योग
    • तकनीकी
    • फोटो
    • वीडियो
    • हमारे बारे में
      • विचार
      • टीम
      • संपर्क
      • कंपनी प्रोफाइल
    • English
      • Art and Culture
      • Political
      • Religion
      • Social
    भारतीय PRESS
    Home»Featured»अपनी गलती और अपनी मौत
    Featured

    अपनी गलती और अपनी मौत

    bharatiya press bureauBy bharatiya press bureauMay 17, 2025Updated:May 17, 2025No Comments4 Mins Read12 Views
    Facebook Twitter Pinterest Telegram LinkedIn Tumblr Copy Link Email
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    अपनी गलती और अपनी मौत
    राजधानी रायपुर में कल एक संभावना से भरी युवती तान्या रेड्डी की ट्रक दुर्घटना में अकाल मौत हो गई। इस दुर्घटना से एक परिवार के एक सदस्य की रिक्तता हो गई जिसकी भरपाई करना आसान नहीं है।
    सड़क हादसे में होने वाली मृत्यु न केवल पीड़ादायक होती है बल्कि समाज को शासन के परिवहन विभाग के लापरवाही के प्रति आक्रोशित करने वाला होता है।स्वाभाविक आक्रोश का सामाजिक राजनैतिक प्रतिरोध ऐसी घटनाओं से होता है, होना भी चाहिए, क्योंकि दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति कम हो सके।
    ये मान लेना कि सड़कों पर हादसे नहीं होंगे ये बेमानी बाते है। देश में होने वाली सड़क दुर्घटना में होने वाली मौतें या घायल होने वाले की संख्या में समय के साथ इजाफा होते जा रहा है। परिवहन विभाग को तोहमत देना आसान है क्योंकि जिम्मेदार विभाग है जिसके कर्मियों को सड़क पर खड़े होकर व्यवस्था को बनाए रखना है। यातायात नियमों का पालन करवाना है। चालकों को चाहे वे पैदल चल रहे हो, हल्के या भारी वाहन चला रहे हो, इनको अनुशासित चालक बनाने का जिम्मा हम सभी ने परिवहन विभाग को सौंप दिया है।हमारी जिम्मेदारी क्या है? इस बात का कोई सरोकार नहीं है। इसमें कोई दो मत नहीं है कि देश भर में सड़कों के स्तर में जबदस्त बदलाव आया है।शानदार चौड़ी सड़के वाहनों की गति को बढ़ाने में सहायक हुई है।आधुनिक वाहनों के चलते गति में वृद्धि भी हुई है।इसका अर्थ ये नहीं होता कि गति नियंत्रण खो दिया जाए। उठाकर देखे तो अधिकतम सड़क दुर्घटना वाहनों के चालकों के द्वारा अनियंत्रित गति के कारण हुई है। इन दुर्घटनाओं के होने वाले समय और मरने वालों के बारे में जानकारी है कि अधिकांश दुर्घटनाएं रात बारह के बाद हुई है और मरने वाले ज्यादातर युवक है और उनकी उम्र तीस साल से कम है। इनके साथ कभी कभी युवतियों की मृत्यु की खबरें आती है लेकिन वे चालक नहीं होती है, साथ में सामने या पीछे की सीट पर बैठी होती है।


    सड़क दुर्घटना का दूसरा सबसे बड़ा कारण गलत दिशा से ओवरटेक करना है। गंतव्य में पहुंचने की जरुरत से ज्यादा बेसब्री देखी जाती है । तान्या रेड्डी ने भी ट्रक को गलत साइड से ओवरटेक किया था।यदि वे नियम से ओवरटेक करती तो मुझे आज ये लेख नहीं लिखना पड़ता।यातायात विभाग का स्पष्ट नियम है कि ओवरटेक दाएं दिशा से करे लेकिन इसका उल्लंघन सबसे अधिक होता है।सोचिए कि तान्या शोध छात्रा थी, मुड़ते समय उन्होंने दिशा और अपने वाहन की गति का आंकलन नहीं किया,ट्रक को अनदेखा कर जान गवां बैठी।जब पढ़े लिखे लोग ऐसी गुस्ताखी करेंगे तो जो लोग पढ़े लिखे नहीं है उनसे कैसे उम्मीद की जा सकती है?
    सड़क दुर्घटना का तीसरा बड़ा कारण मोबाइल फोन का वाहन चलाने के समय उपयोग करना है। हेलमेट लगने और स्कार्फ बांधने के बाद कंधे के सहारे से मोबाइल अटका कर बात करना दो पहियां वाहनचालकों की सामान्यआदत हो गई है। ज्ञात रहे मस्तिष्क दो काम सुनना और देखना समान रूप से नहीं कर सकता। सुनने पर ज्यादा ध्यान देने से दृष्टि ओझल होती है।ऐसे में दुर्घटना की संभावना बढ़ेगी ही। परिवहन विभाग वाले ऐसे लोगों को पकड़ते है, जुर्माना करते है लेकिन क्या मोबाइल का उपयोग कम हो रहा है? नहीं,
    महिलाओं का दो पहियां वाहन चालन कमोबेश ज्यादा असुरक्षित है।एक तो चेहरे को धूप, गर्दा से बचाने के लिए स्कार्फ बांधती है तो आंख का सामान्य विजन भी प्रभावित हो जाता है।दाएं बाएं का दिखना कम हो जाता है जिसके चलते अनुमान से वाहन मोड़ने पर पीछे से आते वाहन से टकराने और दुर्घटना होने की संभावना होती है ।तान्या रेड्डी भी स्कार्फ बांधे हुए थी।गलत दिशा से ओवरटेक और स्कार्फ के कारण ट्रक दिखा ही नहीं, परिणीति एक संभावना का अंत हो गया। हममें से अधिकांश वाहन चालक तान्या रेड्डी ही है बस अवसर हमारी लापरवाही की प्रतीक्षा में है। किसी मोड़ पर गलती करने पर घायल होना या मौत के मुंह में जाना लिखा ही है, तो दौड़ाइए तीव्र गति के वाहन,करिए गलत दिशा से ओवरटेक, करिए वाहन चालन के समय मोबाइल से बाते, मौत घात लगाए बैठा है।

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email Copy Link
    bharatiya press bureau
    • Website

    Related Posts

    आंबेडकर और भारतीय संविधान

    April 14, 2026

    Chief Minister Shri Sai expresses deep grief over Vedanta power plant accident in Sakti, orders probe

    April 14, 2026

    मेरा क्या होगा कालिया

    April 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    भारतीय पत्रकारिता महोत्सव

    June 24, 2024266 Views

    Power struggle or policy stagnation?

    August 14, 2024133 Views

    भारतीय PRESS

    June 1, 2024126 Views

    Dushasan

    June 16, 2024111 Views
    Don't Miss

    आंबेडकर और भारतीय संविधान

    April 14, 20264 Mins Read0 Views

    आंबेडकर और भारतीय संविधान 14 अप्रैल का दिन हिंदुस्तान में भीम राव अंबेडकर के जन्मदिन…

    Chief Minister Shri Sai expresses deep grief over Vedanta power plant accident in Sakti, orders probe

    April 14, 2026

    मेरा क्या होगा कालिया

    April 12, 2026

    सुप्रसिद्ध गायिका पद्मविभूषण आशा भोसले के निधन पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने व्यक्त किया शोक

    April 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    भारतीय प्रेस – विचारो की स्वतंत्रता की अभिव्यक्ति के लिए एक ऐसा प्लेटफार्म है जो देश विदेश में रहने वालो के विचार लेखन के लिए अपनी जगह है। यहां न उम्र की सीमा है न जाति का बंधन है न ही लिंग भेद है, न धर्म का रोड़ा है।सबके हाथ में अगर कलम है तो उन्हें अभिव्यक्त होने का भी अधिकार है।

    Email Us: bharatiyapress@gmail.com
    Contact: +91 9109031157

    Facebook Instagram WhatsApp
    Our Picks

    आंबेडकर और भारतीय संविधान

    April 14, 2026

    Chief Minister Shri Sai expresses deep grief over Vedanta power plant accident in Sakti, orders probe

    April 14, 2026

    मेरा क्या होगा कालिया

    April 12, 2026
    Most Popular

    सोरेन का अनर्गल प्रलाप निंदनीय है

    June 30, 20240 Views

    पिता की अहमियत

    July 25, 20240 Views

    स्वच्छ्ता की अलख – पीएसआई-इंडिया सम्मानित

    August 28, 20240 Views
    • होम
    • समाचार
    • लेखन
    • इल्मी-फिल्मी
    • तंदुरुस्ती
    • तकनीकी
    • हमारे बारे में
    © 2026 Mitaan India Media Pvt. Ltd. | All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.