वो कौन सी गायिका है जिनके हिस्से में एक ही फिल्म में 71 गाने आए? स्वर कोकिला लता मंगेशकर के हिस्से में अनगिनत गाने है।अनेक ऐसी फिल्मे है जिसमें महिला स्वर में जितने भी गाने है लता मंगेशकर ने गाया है। फिल्म में लता मंगेशकर ने सर्वाधिक गाने गाये है लेकिन भारतीय फिल्म इतिहास में एक ही फिल्म में सर्वाधिक गाने का रिकॉर्ड जद्दन बाई के नाम पर है।1932 में एक फिल्म आई – इंद्रसभा। ये फिल्म पद्य में बनी फिल्म थी याने संवाद में गद्य नहीं था। फिल्म में जितने पात्र थे वे सब गायन के रूप में ही एक दूसरे से संवाद करते थे। मदन थियेटर के जे जे मदन की प्रोड्यूस की गई फिल्म में नायक और नायिका थे। तीन घंटे तीस मिनट की फिल्म में विश्लेषकों के अनुसार 69 या 71 गाने थे। दोनों ही अंक को भी मान ले तो इतने गाने किसी अन्य फिल्म में नहीं है। इंद्रसभा के बाद हिंदुस्तान में बनी फिल्मों के इतिहास में “हम आपके है कौन” ,”रॉक स्टार”और तेरे नाम फिल्म में सर्वाधिक गानों की संख्या12 है।इंद्रसभा में के श्रेणी को देखे इसमें ठुमरी, फाग, छंद, गजल, चोबोला गीत थे।

31गजल, 15 गाने,9 ठुमरी, 5 चोबोला , 5 छंद, 4 फाग गीत थे। इस फिल्म में निसार नायक थे। इंद्रसभा फिल्म में नायिका जहांनारा कज्जन ही गायिका थी। उन्होंने सभी गीत गाये थे। जहांनारा कज्जन, जिन्हें कज़्जनबाई के नाम से भी जाना जाता था, बंगाल की कोकिला मानी जाती थी जिन्होंने घरानों से गायन सीखा था। कज्जन बाई की अमीरी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके पास बाघ के दो बच्चे थे। उन्होंने आठ दस फिल्मों में अभिनय किया। उनका निधन कैंसर के कारण कम उम्र में ही हो गया था। इंद्रसभा, फिल्म की सफलता का एक छोटा सा नजारा ये भी है कि कलकत्ता का एक तांगे वाले ने अपना घोड़ा गिरवी रख कर 22 बार इंद्रसभा देखा था।दुनियां भर में सबसे अधिक गीत वाली फिल्म इंद्रसभा है दूसरे नंबर पर हॉलीवुड की फिल्म “द जोल्टन स्टोरी” का आता है। इस फिल्म में 28 गाने थे। हिंदुस्तान में हम आपके है कौन और रॉक स्टार के बाद सिलसिला और ताल फिल्म में 11 -11 गाने है।” हम साथ साथ है” “देवदास” और “बाजीराव मस्तानी ” फिल्म में 10-10 गाने है। यदि आप फिल्म में गाना सुनने देखने के शौकीन है तो दस फिल्म की फेरहिस्त आपके पास है।
🖋️संजय दुबे
