Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Union Home Minister and Minister of Cooperation Shri Amit Shah chairs a security review meeting

    February 9, 2026

    युवा विजेता क्रिकेट टीम और भविष्य

    February 7, 2026

    धान में धन,धना धन

    January 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    भारतीय PRESS
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe Tuesday, February 24
    • होम
    • समाचार
      • आर्थिक
      • अपराध
      • राजनीतिक
      • सामाजिक
    • लेखन
      • आलेख
      • चिंतन
      • कहानी
      • कविता
      • विश्लेषण
      • व्यंग
    • इल्मी-फिल्मी
      • इतिहास
      • कला
      • पुरस्कार
      • समीक्षा
      • धार्मिक संस्कृति
    • तंदुरुस्ती
      • खेल
      • खिलाड़ी
      • योग
    • तकनीकी
    • फोटो
    • वीडियो
    • हमारे बारे में
      • विचार
      • टीम
      • संपर्क
      • कंपनी प्रोफाइल
    • English
      • Art and Culture
      • Political
      • Religion
      • Social
    भारतीय PRESS
    Home»Featured»हर मन कह रहा है हरमन
    Featured

    हर मन कह रहा है हरमन

    mitaanindiamediaBy mitaanindiamediaNovember 3, 2025No Comments3 Mins Read7 Views
    Facebook Twitter Pinterest Telegram LinkedIn Tumblr Copy Link Email
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    हर मन कह रहा है हरमन हरमन एक जहाज अपनी मंजिल तक पहुंचता है तो इसका श्रेय कप्तान को दिया जाता है। जब जहाज डूबता है तो ये माना जाता है कि कप्तान को ही जहाज को डूबने से बचाने की आखिरी कोशिश करना पड़ेगा। दो बार भारतीय महिला क्रिकेट टीम की जहाज डूब चुकी थी।इस बार कप्तान के रूप में हर मन प्रीत कौर के सामने मंजिल थी। सफर में तीन जीत के बाद तीन हार ने कमर तोड़ ही दिया था। ट्रैक पर फिर वापस आए और फिर जीत का ऐसा चस्का लगा कि पहले लगभग विजेता के रूप में घोषित ऑस्ट्रेलिया की दमदार टीम को सेमीफाइनल में 5 विकेट से हराया।इसके बाद फाइनल में दक्षिण अफ्रीका की टीम सामने आई तो उसे भी 52 रन से ध्वस्त किया। “चक दे इंडिया” फिल्म को बार बार याद इसलिए किया जाता है क्योंकि एक ऐसे खिलाड़ी को ऐसी टीम का कोच बनाया जाता है जिसमें प्रतिभा तो है लेकिन महत्वपूर्ण मौके नहीं मिल पाते है। अमोल मजूमदार, भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कोच बनाया गया था उस समय दबाव में बिखरने का अवगुण टीम के साथ जुड़ा हुआ था। इस टीम को जीतने का जुनून अमोल मजूमदार ने ही दिया है। अमोल मजूमदार एक दौर में सचिन तेंदुलकर के समकक्ष माने जाने लगे थे लेकिन वे राष्ट्रीय टीम का हिस्सा न बन सके। अपनी मौजूदगी को बताने दिखाने का अवसर मिला तो सचमुच अमोल,”अमोल” हो गए। मुंबई में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की जीत किसी खिलाड़ी के व्यक्तिगत प्रदर्शन के बदौलत नहीं रही, हर खिलाड़ी ने बैटिंग में बॉलिंग में, फिल्डिंग में अपना हंड्रेड पर्सेंट दिया।

    विशिष्टता की बात इसलिए होनी चाहिए क्योंकि क्रिकेट टीम में व्यक्तिगत प्रदर्शन का भी खेल है। मेरा मत ये था कि फाइनल का प्लेयर ऑफ द मैच दीप्ति शर्मा को मिलना चाहिए था। कठिन समय में रन बनाना और विकेट वो भी पांच, बनता तो था लेकिन प्लेयर ऑफ द सीरीज को देखते हुए संतुलन बना, शैफाली को मिला जिसे प्रतिका रावल के रिप्लेसमेंट के रूप में लाया गया था। अमनजोत के द्वारा दक्षिण अफ्रीका के कप्तान का तीन प्रयास के बाद कैच पकड़ना मैच पकड़ना था। भारतीय महिला टीम ने फिल्डिंग में जान झोंक दिया था। सचमुच, अद्भुद, अद्वितीय,अनुपम, आश्चर्य जनक किन्तु सत्य कि देश की बेटियों ने इतिहास रचा है। पुरुष क्रिकेट टीम की जीत पर जश्न मनाना स्वाभाविक है लेकिन महिलाओं की जीत पर नगर के चौक पुरुषों का नाचना , झूमना बड़ी बात होती है। धन्यवाद हर मन प्रीत और आपकी टीम, अपने जागती आंखों को सपना साकार करने का अवसर 146 करोड़ देश वासियों को दिया।एक कमी रह गई प्रतीका रावल, चोटिल होने के कारण सेमीफाइनल से पहले बाहर हो गई थी, इस खिलाड़ी ने लीग राउंड में देश की उम्मीद को सांस दी थी। ये खिलाड़ी कल व्हील चेयर पर थी।एक मेडल इसका भी बनता था। टीम को ये ख्याल रखना था। बहरहाल आपकी जीत का जश्न हमने भी दिल खोल कर मनाया है। सेमीफाइनल में जीते तो भावनात्मक आंसू थे।कल जीत के नमक की मिठास को स्वाद लिया है। हर मन प्रीत कौर देश के सफल कप्तानों कपिल देव, एम एस धोनी, रोहित शर्मा की कतार में खड़ी होकर सर्वकालीन महान कप्तान बन चुकी है।146 करोड़ बधाई, 146करोड़ शुभ कामनाएं|

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email Copy Link
    mitaanindiamedia
    • Website

    Related Posts

    Union Home Minister and Minister of Cooperation Shri Amit Shah chairs a security review meeting

    February 9, 2026

    युवा विजेता क्रिकेट टीम और भविष्य

    February 7, 2026

    धान में धन,धना धन

    January 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    भारतीय पत्रकारिता महोत्सव

    June 24, 2024265 Views

    Power struggle or policy stagnation?

    August 14, 2024133 Views

    भारतीय PRESS

    June 1, 2024125 Views

    Dushasan

    June 16, 2024111 Views
    Don't Miss

    Union Home Minister and Minister of Cooperation Shri Amit Shah chairs a security review meeting

    February 9, 20263 Mins Read2 Views

    Union Home Minister and Minister of Cooperation Shri Amit Shah chairs a security review meeting…

    युवा विजेता क्रिकेट टीम और भविष्य

    February 7, 2026

    धान में धन,धना धन

    January 20, 2026

    Chhattisgarh Investor Connect begins

    November 26, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    भारतीय प्रेस – विचारो की स्वतंत्रता की अभिव्यक्ति के लिए एक ऐसा प्लेटफार्म है जो देश विदेश में रहने वालो के विचार लेखन के लिए अपनी जगह है। यहां न उम्र की सीमा है न जाति का बंधन है न ही लिंग भेद है, न धर्म का रोड़ा है।सबके हाथ में अगर कलम है तो उन्हें अभिव्यक्त होने का भी अधिकार है।

    Email Us: bharatiyapress@gmail.com
    Contact: +91 9109031157

    Facebook Instagram WhatsApp
    Our Picks

    Union Home Minister and Minister of Cooperation Shri Amit Shah chairs a security review meeting

    February 9, 2026

    युवा विजेता क्रिकेट टीम और भविष्य

    February 7, 2026

    धान में धन,धना धन

    January 20, 2026
    Most Popular

    सोरेन का अनर्गल प्रलाप निंदनीय है

    June 30, 20240 Views

    पिता की अहमियत

    July 25, 20240 Views

    स्वच्छ्ता की अलख – पीएसआई-इंडिया सम्मानित

    August 28, 20240 Views
    • होम
    • समाचार
    • लेखन
    • इल्मी-फिल्मी
    • तंदुरुस्ती
    • तकनीकी
    • हमारे बारे में
    © 2026 Mitaan India Media Pvt. Ltd. | All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.