Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    शाबाश बेटियों

    July 10, 2025

    100 साल के गुरुदत्त

    July 9, 2025

    लॉर्ड्स का मैदान और भारतीय क्रिकेट का इतिहास

    July 8, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    भारतीय PRESS
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe Saturday, July 12
    • होम
    • समाचार
      • आर्थिक
      • अपराध
      • राजनीतिक
      • सामाजिक
    • लेखन
      • आलेख
      • चिंतन
      • कहानी
      • कविता
      • विश्लेषण
      • व्यंग
    • इल्मी-फिल्मी
      • इतिहास
      • कला
      • पुरस्कार
      • समीक्षा
      • धार्मिक संस्कृति
    • तंदुरुस्ती
      • खेल
      • खिलाड़ी
      • योग
    • तकनीकी
    • फोटो
    • वीडियो
    • हमारे बारे में
      • विचार
      • टीम
      • संपर्क
      • कंपनी प्रोफाइल
    • English
      • Art and Culture
      • Political
      • Religion
      • Social
    भारतीय PRESS
    Home»Featured»लॉर्ड्स का मैदान और भारतीय क्रिकेट का इतिहास
    Featured

    लॉर्ड्स का मैदान और भारतीय क्रिकेट का इतिहास

    Sanjay DubeyBy Sanjay DubeyJuly 8, 2025Updated:July 9, 2025No Comments3 Mins Read1 Views
    Facebook Twitter Pinterest Telegram LinkedIn Tumblr Copy Link Email
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    लॉर्ड्स का मैदान और भारतीय क्रिकेट का इतिहास
    10जुलाई को भारतीय क्रिकेट टीम क्रिकेट की काशी कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान में उतरेगी। लॉर्ड्स के मैदान से भारत का इमोशनल जुड़ाव है। इसी मैदान से भारतीय क्रिकेट टीम ने 25जून1932 को अधिकृत रूप से टेस्ट मैच खेलना शुरू किया था। इंग्लैंड , ऑस्ट्रेलिया,दक्षिण अफ्रीका, वेस्ट इंडीज और न्यूजीलैंड के बाद भारत क्रिकेट खेलने वाला छठवां देश बना था।
    लॉर्ड्स के मैदान में भारत 20 टेस्ट खेल चुका है। 3 जीत, 4 ड्रॉ और 13 पराजय का लेखा जोखा हैं।टेस्ट के अलावा लॉर्ड्स के ही मैदान में 1983में कपिलदेव ने 25जून को ही वन डे वर्ल्ड कप वेस्ट इंडीज को हरा कर जीता था।
    1932में पहला टेस्ट खेलने गई भारतीय क्रिकेट टीम की अपना रोचक इतिहास है। देश आजाद नहीं था, रियासतें, अंग्रेजों के साथ मिलकर अलग प्रकार का “सुख” भोग रहे थे। क्रिकेट की भी बात आई तो मामला बराबरी का आ गया। 18सदस्यीय टीम बनी जिसमें जातीय आधार पर चयन हुआ। 7हिन्दू,5मुस्लिम,4पारसी और 2 सिक्ख, टीम में चयनित हुए। कप्तानी, उप कप्तानी दी गई। कप्तान बने नटवर सिंहजी भाव सिंहजी (महाराजा ऑफ पोरबंदर), उपकप्तान बने घनश्यामजी दौलत सिंह जी झाला (महाराजा ऑफ लिंबडी) टीम में 16 अन्य खिलाड़ी कर्नल कोट्टरी कनकैया ( सी. के.) नायडू अमर सिंह,सोराब जी कोलाह , मो जहांगीर खान, लाल सिंह, मोहम्मद निसार, नूर मल नियोमल, जनार्दन नवले(विकेटकीपर), सैयद नासिर अली,फिरोज पलिया, सैयद वजीर अली, प्लेइंग 11में थे। इनके अलावा गुलाम मोहम्मद,शंकर राव गोडांबे, जोगेंदर सिंह और बहादुर कापड़िया(विकेटकीपर) भी गए थे, जो भविष्य में कभी टेस्ट क्रिकेट खेल नहीं सके।
    आपको ये जानकर आश्चर्य होगा कि पहला टेस्ट खेलने इंग्लैंड गई टीम का नाम “आल इंडिया क्रिकेट टीम” था। इस टीम में टीम कप्तान, उप कप्तान और टेस्ट कप्तान थे। टीम कप्तान महाराजा ऑफ पोरबंदर और उप कप्तान महाराजा ऑफ लिंबडी दोनों प्लेइंग 11में नहीं थे। माना जा सकता है कि ये दोनों मैदान के बाहर के कप्तान और उप कप्तान थे।मैदान के भीतर सी के नायडू ने कप्तानी की और आज भी भारत के पहले कप्तान सी के नायडू ही माने जाते है।
    25से28जून(चार दिन का टेस्ट) तक खेले गए मैच में इंग्लैंड के कप्तान डगलस जोर्डिन की दोनों पारियों में शानदार बैटिंग के चलते भारत जीत से बहुत दूर रहा ।जॉर्डिन ने पहली पारी में 79और दूसरी पारी में 85रन बनाए। भारत की तरफ बॉलिंग में पहली पारी में मोहम्मद निसार ने पांच विकेट और दूसरी पारी में जहांगीर खान ने चार विकेट लिए लेकिन मौसम और मैदान से अभ्यस्त न होने के कारण अनेक भारतीय खिलाड़ी चोट ग्रस्त हुए। भारत पहला टेस्ट 158रन से हार गया लेकिन सी के नायडू, मो निसार की सराहना बहुत हुईं।

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Sanjay Dubey
    • Website

    Related Posts

    शाबाश बेटियों

    July 10, 2025

    100 साल के गुरुदत्त

    July 9, 2025

    बर्मिंघम में जीत के मायने

    July 7, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    भारतीय पत्रकारिता महोत्सव

    June 24, 2024256 Views

    Power struggle or policy stagnation?

    August 14, 2024127 Views

    Dushasan

    June 16, 2024109 Views

    भारतीय PRESS

    June 1, 2024100 Views
    Don't Miss

    शाबाश बेटियों

    July 10, 20252 Mins Read0 Views

    शाबाश बेटियोंभारत की पुरुष और महिला क्रिकेट टीम शुभमन गिल और हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व…

    100 साल के गुरुदत्त

    July 9, 2025

    लॉर्ड्स का मैदान और भारतीय क्रिकेट का इतिहास

    July 8, 2025

    बर्मिंघम में जीत के मायने

    July 7, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    भारतीय प्रेस – विचारो की स्वतंत्रता की अभिव्यक्ति के लिए एक ऐसा प्लेटफार्म है जो देश विदेश में रहने वालो के विचार लेखन के लिए अपनी जगह है। यहां न उम्र की सीमा है न जाति का बंधन है न ही लिंग भेद है, न धर्म का रोड़ा है।सबके हाथ में अगर कलम है तो उन्हें अभिव्यक्त होने का भी अधिकार है।

    Email Us: bharatiyapress@gmail.com
    Contact: +91 9109031157

    Facebook Instagram WhatsApp
    Our Picks

    शाबाश बेटियों

    July 10, 2025

    100 साल के गुरुदत्त

    July 9, 2025

    लॉर्ड्स का मैदान और भारतीय क्रिकेट का इतिहास

    July 8, 2025
    Most Popular

    सोरेन का अनर्गल प्रलाप निंदनीय है

    June 30, 20240 Views

    पिता की अहमियत

    July 25, 20240 Views

    हरमनप्रीत होंगे खेल रत्न!

    August 15, 20240 Views
    • होम
    • समाचार
    • लेखन
    • इल्मी-फिल्मी
    • तंदुरुस्ती
    • तकनीकी
    • हमारे बारे में
    © 2025 Mitaan India Media Pvt. Ltd. | All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.