Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Union Home Minister and Minister of Cooperation Shri Amit Shah chairs a security review meeting

    February 9, 2026

    युवा विजेता क्रिकेट टीम और भविष्य

    February 7, 2026

    धान में धन,धना धन

    January 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    भारतीय PRESS
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe Sunday, March 1
    • होम
    • समाचार
      • आर्थिक
      • अपराध
      • राजनीतिक
      • सामाजिक
    • लेखन
      • आलेख
      • चिंतन
      • कहानी
      • कविता
      • विश्लेषण
      • व्यंग
    • इल्मी-फिल्मी
      • इतिहास
      • कला
      • पुरस्कार
      • समीक्षा
      • धार्मिक संस्कृति
    • तंदुरुस्ती
      • खेल
      • खिलाड़ी
      • योग
    • तकनीकी
    • फोटो
    • वीडियो
    • हमारे बारे में
      • विचार
      • टीम
      • संपर्क
      • कंपनी प्रोफाइल
    • English
      • Art and Culture
      • Political
      • Religion
      • Social
    भारतीय PRESS
    Home»Featured»दिवाली का त्यौहार
    Featured

    दिवाली का त्यौहार

    Sanjay DubeyBy Sanjay DubeyOctober 31, 2024Updated:November 6, 2024No Comments4 Mins Read9 Views
    Facebook Twitter Pinterest Telegram LinkedIn Tumblr Copy Link Email
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    दिवाली का त्यौहार बनाम गिफ्ट पैकेट दिवाली हर साल आती है, आगे भी आएगी।खुशियों का पर्व तो है ही,इससे ज्यादा वैभव का भी पर्व है। वैभव और आत्मीयता को दिखाने के अलावा कुछ मीठा हो जाए या मुंह मीठा करने करवाने का भी पर्व दीपावली है।बदलते जमाने के साथ साथ लोग भी बदले ,दस्तूर भी बदले। पहले दिवाली मिलन एक परम्परा थी। अपने परिवार सहित स्नेहीजनों के यहां जाकर शुभ कामनाएं देने का रिवाज था।घर में बने पकवान अपनत्व का परिचायक थे,अभी भी है लेकिन सीमित होते जा रहे हैमोबाइल ने कमोबेश ये हक छीन लिया। शुभ कामनाएं तो इलेक्ट्रानिक हो गई। घर बैठे कितनों को संदेश भेजना है? असीमित विकल्प है। दिल बड़ा हो तो इलेक्ट्रानिक मिठाई भी भेजी जा सकती है।रिश्तों और बाजार में बाजारवाद हावी है। व्यक्ति को उपहार देने की बाध्यता है। स्वार्थ सधता है,या साधना है या साधे रहना है। इस प्रकार के स्वार्थ को दिवाली त्योहार से जोड़कर देखना चाहिए। जन प्रतिनिधियों से,अधिकारियों से या अतिरेक में लाभ पहुंचाने वालों की कीमत को दिवाली उपहार से लगाई जाती है।

    प्रतिष्ठित जन प्रतिनिधि है या उच्च अधिकारी, उनके मातहत या लाभ पाने वाले दुकानों से बड़ा और महंगा गिफ्ट पैकेट खरीदते है।ड्राई फ्रूटस के वजन का आंकलन सामने वाले के पद प्रतिष्ठा के आधार पर होता है,स्वयं के स्वार्थ पर भी होता है।अधिकांश निर्वाचित जन प्रतिनिधियों और उच्च अधिकारियो के दरबार में पहुंचे होगा के गिफ्ट पैकेट से अंदाज़ा हो जाता है कि स्वार्थ कितने बड़े स्तर का है। महंगी कारों से निकलते गिफ्ट पैकेट ये बताते है कि जन प्रतिनिधियों या बड़े अधिकारियों की बाजार में क्या कीमत है। देने वाले के बारे में भी ये आंकलन हो जाता है कि उसे कौन सा काम मिला है,या मिलेगा। ऐसे लोगों के लिए बाजार में सबसे सस्ता गिफ्ट पैकेट हजारों रुपए का होता है। एक किलो ड्राई फ्रूटस से लेकर दस किलो तक वजन वाले गिफ्ट पैकेट उपलब्ध रहता है। आजकल जन प्रतिनिधियों और उच्च अधिकारियो के परिवार को भी प्रभावित करने का चलन है। ड्राई फ्रूटस और मिठाई से परे ,इन दोनो के साथ चॉकलेट, कोल्ड ड्रिंक्स, बिस्किट्स, का भी समन्वय रहता है।इनकी भी कीमतें दस पंद्रह हजार रहती ही है।सवाल ये उठता है कि अगर किसी जन प्रतिनिधि या उच्च स्तर के अधिकारियों के यहां गिफ्ट के रूप में 50किलो काजू,50किलो किशमिश, 50किलो बादाम,50किलो पिस्ता याने दो क्विंटल ड्राई फ्रूटस इकट्ठा हो जाए या 100 गिफ्ट पैकेट जमा हो जाए तो ये तो तय है कि खायेगा तो नहीं! अपने सहयोगियों को भी बंटेगा तो पलट कर वापस आएगा भी याने लिए दिए बराबर। दिवाली में घर पर कोई भी मिलने आए, नेग का नाश्ता करता है, ज्यादा से ज्यादा दो तीन टुकड़ा काजू ,किशमिश खा ले बड़ी बात है,याने खपत भी नहीं होना है। किसी भी जन प्रतिनिधि या उच्च अधिकारी के यहां काम करने वालो की संख्या भी बमुश्किल पांच से दस ही होती है।ऐसे लोगों के दिमाग महंगे गिफ्ट से खराब करने का साहस नहीं उठाया जा सकता है। उनके लिए सोन पापड़ी ही विकल्प है।कुछ साल पहले एक ड्राई फ्रूटस के दुकानदार ने बताया कि एक उच्च अधिकारी, ठीक में काजू, किशमिश ,बादाम, और पिस्ता कम दरों में बेचते है। फेंकने और देने से अच्छा बाजार से कीमत वसूल कर लेना है। देखा जाए तो जन प्रतिनिधियों और उच्च अधिकारियो के यहां पहुंचने वाले ड्राई फ्रूटस के गिफ्ट की स्थिति भी सोन पापड़ी के समान ही है।इधर का उधर करो।खायेगा कोई नहीं।क्या दिवाली केवल ड्राई फ्रूटस और महंगे मिठाइयों का स्वार्थ के रूप में सिद्ध करने का साधन मात्र है! नहीं, बदलते वक्त में नए गिफ्ट के रूप में डिनर सेट ग्लास सेट, टी सेट, केसराल, वॉटर बॉटल्स है। महंगे ब्लैंकेट,चादर सेट है। इनके पैकेट इतने बड़े होते है कि लेने वाला कम से कम लेते वक्त विस्मय से आंखे फैला सकता है।बाजारवाद है,स्वार्थ सिद्धि का मौका है, गिफ्ट पैकेट के रूप में प्रतिद्वंदिता है।भला उसका गिफ्ट पैकेट मेरे से बड़ा कैसे,और क्यों! क्या टेंडर इस बार इसे मिलेगा या अपने हाथ से निकल जाएगा।दिवाली है या दिवाला है!

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Sanjay Dubey
    • Website

    Related Posts

    Union Home Minister and Minister of Cooperation Shri Amit Shah chairs a security review meeting

    February 9, 2026

    युवा विजेता क्रिकेट टीम और भविष्य

    February 7, 2026

    धान में धन,धना धन

    January 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    भारतीय पत्रकारिता महोत्सव

    June 24, 2024265 Views

    Power struggle or policy stagnation?

    August 14, 2024133 Views

    भारतीय PRESS

    June 1, 2024125 Views

    Dushasan

    June 16, 2024111 Views
    Don't Miss

    Union Home Minister and Minister of Cooperation Shri Amit Shah chairs a security review meeting

    February 9, 20263 Mins Read2 Views

    Union Home Minister and Minister of Cooperation Shri Amit Shah chairs a security review meeting…

    युवा विजेता क्रिकेट टीम और भविष्य

    February 7, 2026

    धान में धन,धना धन

    January 20, 2026

    Chhattisgarh Investor Connect begins

    November 26, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    भारतीय प्रेस – विचारो की स्वतंत्रता की अभिव्यक्ति के लिए एक ऐसा प्लेटफार्म है जो देश विदेश में रहने वालो के विचार लेखन के लिए अपनी जगह है। यहां न उम्र की सीमा है न जाति का बंधन है न ही लिंग भेद है, न धर्म का रोड़ा है।सबके हाथ में अगर कलम है तो उन्हें अभिव्यक्त होने का भी अधिकार है।

    Email Us: bharatiyapress@gmail.com
    Contact: +91 9109031157

    Facebook Instagram WhatsApp
    Our Picks

    Union Home Minister and Minister of Cooperation Shri Amit Shah chairs a security review meeting

    February 9, 2026

    युवा विजेता क्रिकेट टीम और भविष्य

    February 7, 2026

    धान में धन,धना धन

    January 20, 2026
    Most Popular

    सोरेन का अनर्गल प्रलाप निंदनीय है

    June 30, 20240 Views

    पिता की अहमियत

    July 25, 20240 Views

    स्वच्छ्ता की अलख – पीएसआई-इंडिया सम्मानित

    August 28, 20240 Views
    • होम
    • समाचार
    • लेखन
    • इल्मी-फिल्मी
    • तंदुरुस्ती
    • तकनीकी
    • हमारे बारे में
    © 2026 Mitaan India Media Pvt. Ltd. | All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.