Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नाबाद 83 के बिग बीजिंदगी इम्तिहान लेती है

    October 11, 2025

    Warships to Be Named After Chhattisgarh’s Rivers

    October 6, 2025

    राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ

    October 1, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    भारतीय PRESS
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe Wednesday, October 15
    • होम
    • समाचार
      • आर्थिक
      • अपराध
      • राजनीतिक
      • सामाजिक
    • लेखन
      • आलेख
      • चिंतन
      • कहानी
      • कविता
      • विश्लेषण
      • व्यंग
    • इल्मी-फिल्मी
      • इतिहास
      • कला
      • पुरस्कार
      • समीक्षा
      • धार्मिक संस्कृति
    • तंदुरुस्ती
      • खेल
      • खिलाड़ी
      • योग
    • तकनीकी
    • फोटो
    • वीडियो
    • हमारे बारे में
      • विचार
      • टीम
      • संपर्क
      • कंपनी प्रोफाइल
    • English
      • Art and Culture
      • Political
      • Religion
      • Social
    भारतीय PRESS
    Home»Samachar»rajnitik»Exit पोल में एनडीए को बहुमत – किरण देव
    rajnitik

    Exit पोल में एनडीए को बहुमत – किरण देव

    bharatiya press bureauBy bharatiya press bureauJune 1, 2024Updated:June 2, 2024No Comments4 Mins Read2 Views
    Facebook Twitter Pinterest Telegram LinkedIn Tumblr Copy Link Email
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    Exit पोल में एनडीए को बहुमत मिलने पर देश और छत्तीसगढ़ की जनता को नमन, जनता और मोदी जी का रिश्ता अटूट है:किरण देव

    भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने मतदान पश्चात (एक्जिट पोल) के सामने आए अनुमानों को भाजपा के लिए उत्साहजनक बताते हुए कहा कि ये अनुमान इस बात के प्रमाण हैं कि भाजपा ने भारत और विशेषकर छत्तीसगढ़ की जनता जनार्दन के निर्णय का धरातल पर रहकर सटीक आँकलन किया है। श्री देव ने कहा कि भाजपा अपने लक्ष्य ‘अबकी बार 400 पार’ को हासिल करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार भाजपानीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की एक सशक्त सरकार के साथ सत्ता में लौटेगी।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि एक्जिट पोल के ये आँकड़े इस बात की तस्दीक भी कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के अपने उद्घोषमें निहित ‘सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण’ के संकल्प के साथ काम किया है और इसलिए ‘एंटी इन्कम्बेंसी’ जैसे मिथक को ‘प्रो-इन्कम्बेंसी’ में तब्दील होते देखना भारतीय राजनीति में एक सुखद संकेत है। श्री देव ने कहा कि एक्जिट पोल के अनुमानों से परे जाकर भाजपा-एनडीए को ऐतिहासिक बहुमत के साथ जनता जनार्दन सत्ता सौंप रही है, इसमें कोई संदेह नहीं है। इससे पहले पिछले दो लोकसभा चुनावों में भी भाजपा-एनडीए के लिए एक्जिट पोल के जो आँकड़े सामने दर्शाए गए थे, भाजपा ने उन अनुमानों से परे जाकर न केवल 2014 में अकेले 282 सीटों पर जीत हासिल की थी, अपितु 2019 के चुनाव में एक्जिट पोल के आँकड़े को झुठलाकर 303 सीटों पर जीत दर्ज की थी। उन दोनों चुनावों में एऩडीए को क्रमश: 336 और 353 सीटें मिली थीं। 2023 के विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ के एक्जिट पोल के आँकड़ों के विपरीत भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। इसलिए हमारा यह अटूट विश्वास है कि भाजपा-एनडीए इन चुनावों में 400 पार के अपने लक्ष्य को आसानी से हासिल करने जा रहा है।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने छत्तीसगढ़ के सभी 11 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में भाजपा को अभूतपूर्व जनसमर्थन मिलने का विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि बस्तर, काँकेर, राजनांदगाँव, महासमुंद, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर-चाँपा और सरगुजा लोकसभा की जनता-जनार्दन ने पूरे छत्तीसगढ़ के विकास के लिए भाजपा के पक्ष में भारी संख्या में जो स्वस्फूर्त मतदान किया है, उससे भाजपा का यह विश्वास फलीभूत होने जा रहा है कि प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो रहा है। श्री देव ने कहा कि देश की जो जनभावना प्रधानमंत्री श्री मोदी के साथ जुड़ी है, श्री मोदी के नेतृत्व पर जनता-जनार्दन का जो अटूट विश्वास स्थापित हुआ है, वह अभूतपूर्व है और इसीलिए हम जन सहयोग से छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर विजय प्राप्त करेंगे, यह तय है। छत्तीसगढ़ के भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत, कार्यकुशलता, प्रबंधन क्षमता अद्भुत है। इसकी चर्चा सभी जगह होती है। न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि अन्य राज्यों में प्रचार के लिए जब छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ता गए तो झारखंड और ओड़िशा के नेताओं ने सार्वजनिक तौर पर यह बात कही। भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के पुरुषार्थ के बल पर भाजपा का राजनीतिक पराक्रम छत्तीसगढ़ में 4 जून को दृष्टिगत होगा।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के सभी संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में सम्पन्न तीनों चरणों के मतदान के रूझान से ही यह स्पष्ट हो गया था कि प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्ण उत्साह और समर्पण के साथ भाजपा के पक्ष में अभूतपूर्व जनसमर्थन जुटाया और भाजपा की ऐतिहासिक जीत की पटकथा लिखी है और छत्तीसगढ़ की सभी सीटों पर भाजपा प्रचंड मतों से विजयी होगी। भ्रष्टाचार, कांग्रेस के छलावों, झूठ और दंभपूर्ण अमर्यादित टिप्पणियों के दंश से आक्रोशित छत्तीसगढ़ की जनता ने अब छत्तीसगढ़ को कांग्रेसमुक्त राज्य बनाने के अभियान पर पक्की मुहर लगाई है, जो 4 जून को प्रदेश देखने जा रहा है। प्रदेश की जनता ने विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ जुड़कर भाजपा के पक्ष में जो मतदान किया था, उसकी तस्दीक एक्जिट पोल के आँकड़े भी कर रहे हैं। यह स्पष्ट है कि देश और प्रदेश एक बार फिर प्रधानमंत्री श्री मोदी के सशक्त व सक्षम नेतृत्व में, दृढ़ राजनीतिक इच्छा-शक्ति वाली सरकार के नेतृत्व में विकसित भारत – विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ कदमताल करने का ख्वाहिशमंद है।

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Email Copy Link
    bharatiya press bureau
    • Website

    Related Posts

    क्या हम कठिनतम जिंदगी को जीने पर मजबूर होते जा रहे है?

    September 27, 2025

    नो हेलमेट, यस पेट्रोल

    September 4, 2025

    सवाल 65लाख बिहारी वोटर्स का है?

    August 26, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    भारतीय पत्रकारिता महोत्सव

    June 24, 2024261 Views

    Power struggle or policy stagnation?

    August 14, 2024127 Views

    Dushasan

    June 16, 2024109 Views

    भारतीय PRESS

    June 1, 2024106 Views
    Don't Miss

    नाबाद 83 के बिग बीजिंदगी इम्तिहान लेती है

    October 11, 20253 Mins Read1 Views

    नाबाद 83 के बिग बीजिंदगी इम्तिहान लेती है – ये गाना अमिताभ बच्चन की फिल्म…

    Warships to Be Named After Chhattisgarh’s Rivers

    October 6, 2025

    राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ

    October 1, 2025

    हिंदी : राजभाषा, राष्ट्रभाषा और विश्वभाषा

    September 30, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    भारतीय प्रेस – विचारो की स्वतंत्रता की अभिव्यक्ति के लिए एक ऐसा प्लेटफार्म है जो देश विदेश में रहने वालो के विचार लेखन के लिए अपनी जगह है। यहां न उम्र की सीमा है न जाति का बंधन है न ही लिंग भेद है, न धर्म का रोड़ा है।सबके हाथ में अगर कलम है तो उन्हें अभिव्यक्त होने का भी अधिकार है।

    Email Us: bharatiyapress@gmail.com
    Contact: +91 9109031157

    Facebook Instagram WhatsApp
    Our Picks

    नाबाद 83 के बिग बीजिंदगी इम्तिहान लेती है

    October 11, 2025

    Warships to Be Named After Chhattisgarh’s Rivers

    October 6, 2025

    राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ

    October 1, 2025
    Most Popular

    सोरेन का अनर्गल प्रलाप निंदनीय है

    June 30, 20240 Views

    पिता की अहमियत

    July 25, 20240 Views

    हरमनप्रीत होंगे खेल रत्न!

    August 15, 20240 Views
    • होम
    • समाचार
    • लेखन
    • इल्मी-फिल्मी
    • तंदुरुस्ती
    • तकनीकी
    • हमारे बारे में
    © 2025 Mitaan India Media Pvt. Ltd. | All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.